Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालासोर रेल एक्सीडेंट के 17 लाख का मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराया केस
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    बालासोर रेल एक्सीडेंट के 17 लाख का मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी, पति ने दर्ज कराया केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कटक. ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है. अभी तक 83 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने मुआवजा पाने के लिए ट्रेन हादसे में मरा बता दिया. एक शव की शिनाख्त अपने पति के तौर पर कर दी. लेकिन दस्तावेजों की जांच में महिला का झूठ पकड़ा गया. जब यह बात पति को पता चली तो उसने केस दर्ज कराया है. गिरफ्तारी के डर से महिला फरार है.

     

    कटक जिले के मणिबांडा की गीतांजलि दत्ता ने दावा किया था कि उनके पति बिजय दत्ता की 2 जून को हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गई है. उसने एक शव की पहचान अपने पति के रूप में की. पुलिस ने उससे दस्तावेज मांगे तो उसका झूठ पकड़ा गया. पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया. उधर, पत्नी की करतूत जब पति को मालूम हुई तो उसने मणिबांधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

     

    13 साल से पति से अलग रह रही महिला

    बिजय ने गीतांजलि के खिलाफ झूठा दावा कर मुआवजा पाने की कोशिश करने और उसकी मौत का नाटक करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की. मणिबंडा थाने के प्रभारी बसंत कुमार सत्पथी ने कहा कि बिजय को बालासोर जिले के बहानागा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. क्योंकि घटना वहीं हुई थी. पुलिस ने बताया कि दंपति पिछले 13 साल से अलग रह रहे हैं.

    फर्जी दावा करने वालों को चेतावनी जारी

    मुख्य सचिव पीके जेना ने रेलवे और ओडिशा पुलिस से शवों पर फर्जी दावा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मारे गए लोगों के परिवार के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. उधर, रेल मंत्रालय ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

    288 लोगों ने गंवाया जान

    कोरोमंडल एक्सप्रेस 2 जून की शाम 7 बजे बालासोर जिले में बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकराकर डिरेल हो गई थी. तभी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और कोरोमंडल के डिब्बों से टक्कर हो गई. इस हादसे में 288 लोग मारे गए और 1,200 से अधिक घायल हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखनऊ कोर्ट में मुख्तार गैंग के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या
    Next Article छत्तीसगढ़ में होगा नदियों का संगम, केवई से जुड़ेगी हसदेव नदी, हासिया को मिलेगा जल जीवन

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.