Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: किसानों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
    Breaking News Headlines

    हरियाणा: किसानों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर किसानों दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया. काफी देर तक कुरुक्षेत्र में मंगलवार को जमकर हंगामा होता रहा है. जब किसान हाईवे से नहीं हटे तो रात 9 बजे के करीब किसानों पर बल प्रयोग किया गया. हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीजार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

     

    लाठीजार्ज में कई किसान घायल हुए हैं. वहीं, पुलिस ने किसानों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. कुरुक्षेत्र में लाठीजार्ज के बाद किसानों ने जगह जगह जाम लगाए. हरियाणा के दूसरे जिलों में भी किसान सड़कों पर ऊतर आए और इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का विरोध किया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को भी किसान सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदशर्न करेंगे. बुधवार सुबह 10:30 बजे के बाद किसान इसे लेकर बड़ा फैसला लेंगे. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैट भी आज कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं. यहां पर वह और गुरुनाम चढूनी का गुट एकसाथ धरना दे सकते हैं. चढ़ूनी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

     

    कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का झज्जर में भी असर देखने को मिला. लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर जिले के बेरी कस्बे में किसानों ने जाम लगा दिया. किसान देर शाम बेरी -झज्जर रोड पर आकर बैठ गए और सरकार और पुलिस के विरोध में खूब नारेबाजी की. जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने बुझाने में जुट गई, मगर किसानों ने पुलिस की एक नहीं सुनी.

    किसानों का साफ तौर पर कहना है कि अपनी हकों की आवाज उठाने के लिए किसान कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिससे प्रदेशभर के किसानों में रोष है. हालांकि बेरी कस्बे में किसान करीब 2 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे और पुलिस की काफी मशक्कत के बाद किसानों ने सड़क पर लगाया जाम खोल दिया. हालांकि, किसानों ने पुलिस और प्रशासन को कल एक बार फिर से डीघल गांव में रोहतक-झज्जर रोड़ पर जाम लगाने की चेतावनी दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2024 के पहले भाजपा की मेगा बैठक, दस घंटे चली बैठक में शीर्ष नेताओं ने लिए बड़े निर्णय
    Next Article प. बंगाल सरकार ने उड़ीसा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को दिए 2000 के नोट

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.