Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक किया गया सम्मानित
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक किया गया सम्मानित

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निज संवाददाता।

    वीरपुर , बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र के खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय से इस वर्ष इंटर पास हुए विज्ञान संकाय के 104,कला संकाय के 78 और वाणिज्य संकाय के 1 छात्र को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को अंक पत्र,औपबंधिक प्रमाण पत्र व एसएलसी प्रदान कर भाव पूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद व शिक्षाविद सर्वेश कुमार सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और कहा कि युवा ही समाज व राष्ट्र की ताकत हैं। उनके बेहतर होने से ही देश सबल होगा। इसके लिए जरूरी है कि वे अपनी शक्ति को पहचानें और निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने बच्चों से स्वाध्याय करने की आदत डालने की सलाह दी। कहा कि अच्छी किताबें पढ़ें,इससे उनके ज्ञान व संस्कार दोनों समृद्ध होंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि उनका नैतिक व सामाजिक चरित्र अनुकरणीय होना चाहिए तभी वे ऊंचाई हासिल कर सकते हैं। विधान पार्षद ने खरमौली स्कूल की उपलब्धियों की प्रशंसा की और इसे गुणवत्ता शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बताया। प्रारम्भिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ जमाल मुस्तफा ने स्कूल में निरंतर हो रही शैक्षिक गतिविधियों के लिए विद्यालय के एचएम व शिक्षकों की प्रशंसा की और कहा कि जब स्कूल बेहतर होते हैं तो समाज भी सुंदर बन जाता है। सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बल पर ही समाज व राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने इंटर उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कैरियर मार्गदर्शन भी किया। ज्ञान विज्ञान समिति के संतोष महतो ने बच्चों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने व लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम संत कुमार सहनी ने की। उन्होंने कहा कि स्कूल को हमेशा बेहतर करने की अब आदत सी हो गई है। सकारात्मक सोच के साथ काम करने वालों को कोई बाधा नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए योजना बना कर अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से अतिथियों व विद्यार्थियों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षिक पत्रिका फुलवारी के ताजा अंक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी कर रहे थे। मौके पर गेनहरपुर मध्य विद्यालय के एचएम सहदेव किशोर,पर्रा स्कूल के एचएम मनोज कुमार झा व शिक्षक नीरज कुमार,फजिलपुर स्कूल के एचएम रंजन कुमार झा,समाजसेवी रामनन्दन महतो,रामाशीष महतो,शिक्षक राम उदय महतो,संजीत कुमार,अनामिका कुमारी,किसलय कुमार,शंकर पासवान,रामाशीष,कविता कुमारी,उदय कुमार,विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभव्य कलश शोभायात्रा के साथ पिपरा गांव में त्रिकुटी महायज्ञ शुरू
    Next Article प्रखंड परिसर स्थित यूको बैंक शाखा के सैकड़ों उपभोक्ताओं का खाता फ्रिज

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.