संवाददाता
चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय; इन दिनों प्रखंड मुख्यालय स्थित यूको बैंक शाखा चेरिया बरियारपुर के खाता धारकों के बिना वजह खाता बंद हो जाने से रोजाना परेशानियों का समना करना पड़ रहा है. ऊपर से शाखा में कार्यरत दो बैंक कर्मि के व्यवहार से खाता धारक दुखी होकर शाखा प्रबंधक से भी शिकायत करते रहते हैं. जबकि यह शाखा प्रखंड परिसर में रहने के कारण विकास के योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभुक का ज्यादातर खाता है. ऐसे में बिना सूचना के अचानक खाता बंद किया जाना सरकारी योजना के लाभुक को लाभ से वंचित करना है. जबकि आरबीआई का साफ निर्देश है. बिना सूचना के किसी भी लाभुक का खाता बंद नहीं किया जाएगा. ऐसे में प्रबंधन द्वारा खाता बंद करना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय नहीं तो और किया है. खाता धारक दीपक कुमार, शैलिया देवी, प्रभात कुमार, रविना कुमारी, पिंकी देवी, मो इफ्तिखार आलम आदि बताते हैं कि बिना सूचना के ही हमलोगों का खाता बंद कर दिया गया. जिसके कारण बेगूसराय में इलाज के दौरान पैसा नहीं निकलने पर भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा. जबकि मेरा खुद का पैसा खुद ही नहीं निकाल सकते हैं. शाखा आने पर कर्मियों के द्वारा अनुचित व्यवहार मिला. साथ में एक लिस्ट दिखाकर बोला गया कि आपका केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण आपका खाता बंद कर दिया गया है. यहां पर हमलोगों के साथ नहीं बल्कि प्रति दिन दो-चार सौ की संख्या में खाता धारक इसी परेशानी से जुझ रहे हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो शाखा में वैसे खाता धारक जिनका केवाईसी या अन्य कारणो की सूची भेजी गई है. जिसे सूचित कर खाता को सही करने के साथ जो खाता धारक शाखा पर नहीं आते हैं. उनका खाता फ्रिज करने निर्देश मिला है. यह निर्देश मिलते ही बिना सूचना के लगभग दो हजार खाता फ्रिज किए जाने से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है. कई उपभोक्ता बताते हैं बैंक का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. पर ना तो केवाईसी हो रहा है. और ना ही खाता को चालू किया जा रहा है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया. परंतु शाखा प्रबंधक के द्वारा कुछ बोलने से पूर्व एक कर्मी के द्वारा यह कहकर टाल दिया गया कि स्टेट बैंक का खाता भी फ्रिज किया गया है. मोटी रकम के लेनदेन को लेकर खाता फ्रिज किया गया है. मोटी रकम लेनदेन के लिए अब करेंट खाता खुलवाना पड़ेगा. सेविंग खाता से मोटी रकम की जमा निकासी पर फिलहाल यह कार्रवाई की गई है.

