उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न
बैठक में जिले के 2232 किसानों को राशि भुगतान की दी गई स्वीकृति
संवेदनशीलता होकर कार्य करें अधिकारी, ताकि ससमय पर लोगों को योजना का लाभ मिल सके
आज दिनांक 06.06.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अन्तर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने एवं लाभ देने हेतु प्रति प्रखंड से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया। वहीं उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ से प्रभावित जिले के सभी किसानों को जो जीविकोपार्जन हेतु कृषि पर आश्रित हैं उन्हें इस योजना के तहत 3500 रुपए उनके बैंक अकाउंट में दिया जा रहा हैं। इसके लिए जिन किसानों ने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अद्यतन लगान रसीद, वंशावली (जनप्रतिनिधि द्वारा सत्यापित), खतियान/पर्चा, राशन कार्ड की स्व हस्ताक्षरित प्रति, स्व घोषणा पत्र संलग्न की है एवं जिनका आवेदन प्रखंड से अग्रसारित होकर जिला मुख्यालय में आया है। इसका लाभ भूमिहीन किसानों को भी मिलेगा जो बटाई या लीज पर खेती कर रहे हैं।
*बैठक में 2232 किसानों को सुखाड़ राहत राशि के भुगतान की दी गई स्वीकृति*
बैठक में समीक्षा के उपरांत सर्वसम्मति से 2232 लाभुकों को सुखाड़ राहत राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई। वहीं उपायुक्त द्वारा लाभुकों की संख्या कम रहने पर नाराजगी प्रकट की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का ससमय से लाभ दें ताकि मिलने वाले सहायता राशि से किसान समय पर खाद बीज आदि कृषि सामग्री खरीद कर उसका सदुपयोग कर सकें। कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें, ताकि लोगों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमें चीजों की अहमियत को समझने की आवश्यकता है। उदासीनता से कार्य प्रभावित होता है।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास(भा.व.से.),अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, ईडीएम श्री बिरजू राम, राजस्व कार्यालय लिपिक श्री जयंत कुमार डे, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री गणेश कुमार, श्री खुर्दीद अंसारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

