Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T-Shirt में फिट हो जाता है ये एसी, धूप में मिलेगी ठंडी हवा
    Business Headlines

    T-Shirt में फिट हो जाता है ये एसी, धूप में मिलेगी ठंडी हवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जून का महीना अपनी तपिश के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार बेमौसम हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल गई. लेकिन ऐसा लगातार चलने वाला नहीं है और तेज गर्मी के लिए आपको तैयार हो जाना चाहिए. बढ़ती गर्मी की बजह से बढ़ने वाली आपकी परेशानी को ध्यान में रखकर, हम आपके लिए T-Shirt में फिट होने वाले पॉकेट एसी की डिटेल लेकर आए हैं. जो आपको चिलचिलाती हुई धूप में चिल्ड ठंडक देगा.

    सोनी ने इस काम की डिवाइस को हाल ही में लॉन्च किया है. ये पॉकेट एसी आपको इनडोर और आउटडोर दोनों ही जगह पर ठंडी हवा दे सकता है. इसके लिए सोनी ने इसमें रिचार्जेबल बैटरी भी दी है जो कि, एक बार चार्ज होने पर घंटो तक डिवाइस को ऑन रख सकती है. Sony Reon Pocket 2 AC को आप अपनी टी-शर्ट में फिट कर सकते हैं. जहां से ये डिवाइस आपके पूरे शरीर को ठंडा रखेगा.

     

    कैसे काम करती है डिवाइस- ये डिवाइस शर्ट या टी-शर्ट की कॉलर में लगाई जाती है. इसके बाद जैसे ही आप इसे ऑन करते हैं, वैसे ही ये आपके ठंडी हवा देना शुरू कर देता है. Sony Reon Pocket 2 डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके ऑपरेट कर सकते हैं. इसके लिए इसमें फंक्शन दिया गया है।

    सोनी ने इस डिवाइस को इस तरीके से डिजाइन किया है कि, ये वजन में बहुत कम होने की वजह से टी-शर्ट और शर्ट की कॉलर में आसानी से लग जाती है. साथ ही इसमें आपको बेहतरीन एयर फ्लो भी मिलने वाला है. इसमें एक बैटरी दी गई है जो फैन को ऑन करती है और आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे. अगर आप किसी ऐसी जगह पर इस डिवाइस को यूज करना चाहते हैं जहां इलेक्ट्रिसिटी नहीं है तो ये आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन साबित होने वाला है.

    Pocket AC को चार्ज करने के लिए आपको कुछ करने की भी जरूरत नहीं है. इसमें आपको USB Charging Support दिया गया है. इसकी मदद से आप आसानी से डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं. इसे खरीदने के लिए आपको करीब 22 हजार रुपए खर्च करने होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेक्स चैंपियनशिप के बाद अब टॉपलेस स्पोर्ट्स लीग
    Next Article अपने नाम को सार्थक कर रहे हैं बिरसा नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार

    Related Posts

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.