आज 5 जून 2023 एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में सहायक अध्यापकों का एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष जामताड़ा श्री नीलांबर मंडल के नेतृत्व में एवं सामुदायिक प्रशिक्षित संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष मिर्धा के साथ में जामताड़ा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख महोदया जामताडा मिला। मिलकर सभी सहायक अध्यापकों की सेवा संपुष्टि सेवा सत्यापन की समस्या का समाधान करवाया गया ।देर तक बैठकर समस्या निदान करवाया गया। वही कुछ पंचायतों का कार्य सेवा संपुष्टि कार्य बाकी है वह जल्द कर लिया जाएगा। ताकि विगत जनवरी माह 2023 से 4% की बढ़ोतरी सहायक अध्यापकों को मिल सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय एवं प्रखंड प्रमुख ने कहा सहायक अध्यापकों की समस्या तुरंत निदान करूंगा और आगे भी कोई तरह का दिक्कत होने नहीं दूंगा। हम लोगों के स्तर से कोई देरी नहीं होगी आप लोग निश्चिंत रहें। यह आश्वासन दिया । आज के शिष्टमंडल में जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह संरक्षक विजय कुमार वर्मन उपाध्यक्ष नारायण भंडारी सह सचिव हिमांशु मंडल नारायण चंद्र महतो राकेश कुमार दास गणेश मंडल सुरेश मंडल मधुसूदन दास प्रेम नाथ चतुर्वेदी आशीष कुमार दिलीप झा मिथिलेश दत्ता बबलू दुबे नंदकिशोर हेंब्रम राजेंद्र टू डू विजन मंडल त्रिलोचन राय राधे श्याम मंडल कामदेव मांझी के अलावे अनेकों सहायक अध्यापक गण मौजूद थे।