Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम की राजनीति पूरे शबाब पर रामबाबू ने सरयू पर हमला बोला, कांग्रेस भी बेचैन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पश्चिम की राजनीति पूरे शबाब पर रामबाबू ने सरयू पर हमला बोला, कांग्रेस भी बेचैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2019Updated:July 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम की राजनीति पूरे शबाब पर
    रामबाबू ने सरयू पर हमला बोला, कांग्रेस भी बेचैन

    शशी भूषण पांडे

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इस समय राजनीतिक सरगर्मी पूरे शबाब पर है। महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने मंत्री सरयू राय के खिलाफ अचानक मोर्चा खोलकर भाजपा की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने क्षेत्र के गली चौराहे और मुहल्लों का दौरा कर स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं। इससे यहां से कांग्रेस के स्वाभाविक उम्मीदवार माने जा रहे पूर्व मंत्री और एक बार के विधायक रहे बन्ना गुप्ता के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
    जहां तक क्षेत्र में भाजपा की राजनीति का सवाल है तो यहां के वर्तमान विधायक और झारखंड के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय पिछला विधानसभा चुनाव जितने के बाद से ही मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। वे अक्सर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कार्यों पर सवालिया निशान खड़े करते हैं। यहां तक कि वह मुख्यमंत्री को जेल भिजवाने की धमकी भी दे चुके हैं। अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते रहने के बावजूद मुख्यमंत्री रघुवर दास या भाजपा के किसी अन्य बड़े नेता ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें कुछ नहीं कहा। इससे उत्साहित सरजू राय राजनीति की मर्यादा को तार-तार करते रहे।
    आप भी आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रघुवर के खास समर्थक माने जाने वाले रामबाबू तिवारी ने उन पर करारा हमला बोला है। वह भी ऐसे समय में जब भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए हुए थे। रामबाबू तिवारी मंत्री सरयू राय की जगह यहां से टिकट की अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं।
    रामबाबू तिवारी के हमले से तिलमिलाये सरयू राय ने बिना नाम लिए तिवारी को एससीसीएन डॉग तक कह डाला। तिवारी ने भी उन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर आवारा कुत्ता कहा। मतलब साफ है कि यहां यहां की राजनीतिक का स्तर अपनी सभी मर्यादाओं को तोड़ चुका है। रामबाबू पूरे जोर-शोर से सरयू राय को सबक सिखाने में लग गए हैं। सरजू राय पर रामबाबू तिवारी का हमला कोई नया नहीं है। वह पहले भी उनके खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं। पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री रघुवर दास हमेशा की तरह खामोश है। देखना है कि तिवारी का हमला जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को कौन सा नया मोड़ देती है।
    दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना से बन्ना गुप्ता भी बेचैन है। लेकिन बन्ना जमीन के नेता हैं और यूं ही चुप बैठने वाले नहीं। अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह अन्य विकल्प भी आजमा सकते हैं। ऐसे में यहां का चुनावी समीकरण जटिल हो जाएगा। जिसे सुलझाना भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

    लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सदस्यता अभियान की शुरुआत 18 जुलाई से जमशेदपुर से करेंगे
    Next Article किसी एक व्यक्ति की वजह से पूरे समाज को परेशानी नही होनी चाहिए:उपायुक्त डॉ. जटाशंकर चौधरी

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.