Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सदस्यता अभियान की शुरुआत 18 जुलाई से जमशेदपुर से करेंगे
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सदस्यता अभियान की शुरुआत 18 जुलाई से जमशेदपुर से करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2019Updated:July 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड विकास मोर्चा के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी अध्यक्षता में झारखण्ड विकास मोर्चा की केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। जिसमें संपूर्ण झारखण्ड में पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर बृहत चर्चा हुई। सदस्यता अभियान की शुरुआत झाविमो सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी एवं पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारीगण मिलकर जमशेदपुर पूर्व से 18 जुलाई 2019 को करने जा रहे हैं। यह सदस्यता अभियान 15 दिन तक झारखण्ड के सभी जिलों में चलाया जाएगा। जिसमें राज्य भर से लगभग 2.50 लाख लोगों को पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की शुरुआत केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी ने अपने संबोधन से की और संबोधन में उन्होंने सभी के समक्ष आगामी सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए एवं अनेक महत्वपूर्ण बातें रखी। साथ ही फिर सभी जिलों के कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगे।
    साथ ही उन्होंने निवेदन किया कि सभी क्षेत्रों के, सभी वर्गों के, सभी जाति धर्म, स्त्री पुरुष, युवा बुर्जुर्ग आदि को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं और इस परिवार का हिस्सा बनाए, ताकि पार्टी और अधिक मजबूत व सशक्त हो सकें।
    ततपश्चात अभय सिंह जी ने अपनी बात रखी और सभी से यह अनुरोध किया कि भले ही कम लोग पार्टी के सदस्य बनें, लेकिन जो बनें वे दिल से बनें, पार्टी को एक परिवार मानकर बेहतर भविष्य के लिए सदस्यता ग्रहण करें। सदस्य बनाने में कोई खानापूर्ति न हो।
    साथ ही अभय सिंह जी (केंद्रीय महासचिव) ने कहा कि ज़मीनी हक़ीक़त पर जाकर ज़मीन पर काम करना है, न कि आजकल के प्रचार के दौर की भांति अफवाहों को बनाना है, हमारा लक्ष्य समाज मे सच्चाई प्रेषित करना है, और हमारी जीत वास्तविक ज़मीन, ज़मीर और सच्चाई पर अडिग रहकर ही है।
    तत्पश्चात बाबूलाल मरांडी जी ने सभी के सुझावों पर विचार किया और सार के रूप में सभी सुझावों को प्रेषित किया। मरांडी जी ने कहा कि पूर्व में आये परिणामों से हतोत्साहित न हों, हार के बाद ही जीत मिलती है। सभी उत्साहपूर्वक सदस्यता अभियान में भागदारी करें और पूरे जोर शोर से अपने अपने शहर, नगर, ब्लॉक, पंचायत, गांव आदि में नए लोगों को झाविमो परिवार का हिस्सा बनाएं।
    अंत में श्री बाबूलाल मरांडी जी ने प्रेस वार्ता की और प्रेस के समक्ष पार्टी के आगामी कार्य के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य कम से कम ढाई लाख के लगभग नए सदस्य बनाने की योजना है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश मेें भाजपा संगठन और सरकार तेज गति से काम कर रही है़: जेपी नड्डा
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम की राजनीति पूरे शबाब पर रामबाबू ने सरयू पर हमला बोला, कांग्रेस भी बेचैन

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Plinko bij BGaming: korte, herhaalde mobiele sessies en de kick van meteen resultaat

    Co nabízí live casino BillyBets a jak si ho zahrát?

    MonsterWin VIP Programm mit fünf Stufen und 25 Prozent Live Cashback

    NV Casino Customer Support and Account Problems in Ireland

    GoldBet Sicherheit für Spieler aus Deutschland: Lizenz, Betreiber und was vor der ersten Einzahlung zählt

    Innan första insättningen på Pop Casino: guide för nybörjare

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.