Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंच से उतरते ही लड़खड़ाकर गिरे जो बाइडेन, पैरों में फंसा सैंडबैग
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मंच से उतरते ही लड़खड़ाकर गिरे जो बाइडेन, पैरों में फंसा सैंडबैग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोलोराडो में यूएस वायु सेना अकादमी में एक ग्रेजुएट समारोह में प्रमाण पत्र देने के बाद सैंडबैग (रेत से भरा बैग) पर फंस गए और गिर पड़े. इसके बाद वह वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए. हालांकि वह ठीक दिखाई दे रहे थे. वहीं गिरने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

     

    व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ठीक हैं. वह उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, जहां उन्होंने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया था. उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए.

     

    वहीं इस दौरान अपनी सीट पर जाते समय उन्हें ठोकर लगी और वह फर्श पर गिर पड़े. इस दौरान राष्ट्रपति फिर अपने दाहिने हाथ का उपयोग करके खड़े हो गए. हालांकि दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक ने बाइडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की. रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने संकेत दिया कि उनके रास्ते में कुछ आ गया था.

    जानकारी के मुताबिक जिस प्लेटफॉर्म पर जो बाइडेन खड़े थे, उसके करीब रेत से भरे बैग लगाए गए थे, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है. हालांकि गिर कर संभलने के बाद बिना किसी सहायता के राष्ट्रपति अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे. वहीं कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं.

    घटना के एक घंटे बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन कोलोराडो से निकले, हालांकि इस दौरान वह चुप रहे. बता दें कि 80 साल की उम्र में बाइडेन देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं. इससे पहले भी ऐसे हादसे का शिकार हो चुके हैं. इनमें से एक बाइक चलाते समय उनके गृह राज्य डेलावेयर में हुआ था. वहीं एयर फ़ोर्स वन में सवार होने के दौरान उन्हें सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए भी देखा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब महाकाल लोक में नंदी द्वार का कलश गिरा, मची भगदड़, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
    Next Article खुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.