Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम में 114.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होनेवाले गंगा नदी के बायें तट पर सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

    बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में
    114.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होनेवाले गंगा नदी के बायें तट पर सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोक्षदायिनी माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। पुरोहितों द्वारा गंगा आरती की गई। जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पौधा देकर वही बेगुसराय जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण भी किया। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने सिमरिया गंगा तट पर निर्मित होनेवाले सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य, आवागमन मार्ग, गंगा नदी का बहाव आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमरिया तट पर गंगा नदी का फ्लो निरंतर बनी रहे और यहां श्रद्धालुओं को हर समय गंगा जल की उपलब्धता आसानी से हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सिमरिया धाम काफी प्रसिद्ध और यह लोगों के आस्था का स्थल है। यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में उत्तर बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी काम सुनिश्चित कराएं। आज कार्यारंभ किया जा रहा है, हम चाहते हैं कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो। इसके लिए जितने लोगों की आवश्यकता हो, उन्हें इस काम में लगाएं ताकि नवंबर 2024 में यहां श्रद्धालुओं द्वारा किये जानेवाले स्नान से पहले यह काम पूरा हो जाये । यहां श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं एवं सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जितने पैसे की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। जल संसाधन विभाग के इस योजना के तहत होनेवाले सौंदर्यीकरण कार्य के माध्यम से सिमरिया में राजेंद्र सेतु और निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल के बीच में गंगा नदी के बायें तट पर आवश्यकतानुसार उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण और शीट पाइलिंग कराते हुए संपूर्ण कल्पवास क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का निर्माण कराएगा। करीब 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण किया जाएगा। योजना में रिवर फ्रंट का विकास, स्नान घाट के पास चेंजिंग रूम का निर्माण, स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा व्यवस्था, गंगा आरती के लिए विनिर्दिष्ट स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने की  व्यवस्था एवं लैंडस्केपिंग, शौचालय परिसर, धर्मशाला परिसर, शेडेड कैनोपी, वाच टावर,पाथ-वे एवं प्रकाशीय व्यवस्था का निर्माण शामिल है। इस काम के पूर्ण हो जाने पर सिमरिया गंगा घाट पर स्नान, मुंडन और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को काफी सहूलियत होगी।

    इस अवसर पर वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधायक राम रतन सिंह, विधायक डॉ० संजीवकुमार, विधायक राजकुमार सिंह, विधायक कुंदन कुमार, विधायक सतानंद संबुद्ध, विधायक राजवंशी महतो, विधायक सुरेंद्र मेहता, विधान पार्षद मदन मोहन झा, विधान पार्षद राजीव कुमार, सचिव जल संसाधन संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल संजय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय प्रक्षेत्र बाबू राम,जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय पदाधिकारीगण, जल संसाधन विभाग के अधिकारी / अभियंतागण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
    कार्यारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री ने सिमरिया धाम स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो बहुत दिन से से सोच रहे थे कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो । यहां भक्त और पर्यटक दूर-दूर से आते हैं, उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। इस स्थान पर आस पास के रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। अतिम संस्कार के लिए जो लोग यहां आते हैं उन्हें उस स्थल तक जाने के लिए अलग से रास्ता होगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। अगले साल जून तक इस काम को पूरा करें। निर्माण पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। यहां आने वाले लोगों के सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा उसके लिए भी सारी व्यवस्था की जाएगी। सिमरिया घाट के विकसित किए जाने के बाद यहां का नजारा बदल जाएगा। जून, 2024 से पहले काम पूरा करने का टारगेट तय है। सौंदर्यीकरण कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। हरिद्वार की तर्ज पर सिमरिया धाम विकसित होगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1638 छात्र-छात्राएं
    Next Article आजादी के बाद भारत ने जितनी तरक्की 2013 के पहले की है उतने ही तरक्की भारत ने इन 9 वर्षों में की है: सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.