Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1638 छात्र-छात्राएं
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1638 छात्र-छात्राएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1638 छात्र-छात्राएं

    सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 4 सेंटर पर आयोजित हुई परीक्षा

    सीबीएसई माध्यम से निःशुल्क पढ़ाई को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्रों – अभिभावकों ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब किसी से पीछे नहीं रहेंगे

    निजी विद्यालयों में महंगी फीस देकर अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाने वाले अभिभावकों के लिए मंगलवार का दिन काफी खास रहा। जिले के तीन CM उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए जमशेदपुर शहर के 4 सेंटर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई जिसमें बड़ी उत्साह से बच्चे एवं अभिभावक सुबह 9 बजे से ही सेंटर पहुंचने लगे थे। शारदामणि उच्च विद्यालय साकची के परीक्षा केंद्र में 188 बच्चे, साकची उच्च विद्यालय में 310, सिस्टर निवेदिता उच्च विद्यालय के सेंटर में 495 तथा सेंट्रल करीमिया उच्च विद्यालय साकची स्थित परीक्षा केंद्र में 645 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

    परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की थी। *उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा भी लिया। प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र से बाहर निकलने वाले ज्यादातर छात्र – छात्राओं के चेहरे खिले हुए दिखे। छात्र – छात्राओं ने परीक्षा का पेपर आसान होने की बात कही। परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने एक सुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं राज्य सरकार के इस पहल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब सरकारी विद्यालयों में भी पढ़ना भी गौरव की बात होगी, निजी विद्यालय वाले बच्चों से कहीं से भी कम नहीं होंगे उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे। और यह सुविधा निःशुल्क मिलने जा रही इससे बेहतर और क्या हो सकता है। अभिभावकों ने काफी उत्साह के साथ इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब खराब आर्थिक स्थिति के कारण अच्छे अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा लेने से गरीब बच्चे वंचित नहीं रहेंगे।

    जिले के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में नामांकन को लेकर कुल 2029 छात्र – छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 1638 छात्र – छात्राओं ने आज प्रवेश परीक्षा दिया। मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र – छात्राओं को जिले के तीन विद्यालय जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय साकची, केजीबीवी जमशेदपुर एवं बीपीएम +2 अपग्रेडेड उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में नामांकन लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्तमान समय के अनुरूप बच्चो को तकनीकी शिक्षा का मार्गदर्शन करना जरूरी_ दिनेश कुमार
    Next Article Next Post

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.