Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के राज्यपाल ने युगांतर भारती के कार्य को सराहा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड के राज्यपाल ने युगांतर भारती के कार्य को सराहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के राज्यपाल ने युगांतर भारती के कार्य को सराहा

    झारखंड के राज्यपाल ने युगांतर भारती के कार्य को सराहा

    अगला साल सभी के प्रति आभार प्रदर्शन का: सरयू राय

    जरप्पा(रामगढ़)।
    झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि औद्योगिक विकास तो जरूरी है पर नदियों के प्रदूषण की कीमत पर नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में दामोदर सिर्फ नदी ही नहीं बल्कि लाइफलाइन है। इसे किसी भी कीमत पर प्रदूषित नहीं करना है। वह मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा के प्रांगण में युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन और दामोदर बचाओ आंदोलन की तरफ से आयोजित दामोदर महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गंगा आरती भी की। वाराणसी से आए पुजारियों ने दामोदर नद के किनारे गंगा आरती की।
    राज्यपाल ने कहा कि बहुत पहले वह जर्मनी गए थे। वहां उन्होंने एक बोर्ड लगा देखा जिसमें लिखा था कि इस नदी का पानी प्रदूषण मुक्त है। आप इसे सीधे पी सकते हैं। मैं सोच रहा था कि ऐसा भारत में कब होगा?
    राज्यपाल ने कहा कि कुछ साल पहले वह गुजरात गए थे। वहां उन्होंने साबरमती नदी का खस्ताहाल देखा। फिर कुछ वक्त के बाद उन्होंने साबरमती नदी को देखा तो वह साफ हो चुकी थी। ऐसे ही, वह दस साल पहले बनारस गए थे। गंगा जी तो गंदी, प्रदूषित थी ही, पूरा शहर भी गंदा था। अभी दस दिन पहले में बनारस से लौटा हूं। गंगा जी चमक उठी हैं और पूरा शहर साफ हो गया है। ये सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और एक्शन से ही संभव हुआ।
    राज्यपाल ने कहा कि मुझे ये देख कर अच्छा लगा कि नरेंद्र मोदी और सरयू राय जी की सोच एक जैसी ही है। दोनों मानते हैं कि नदियों को गंदा नहीं करना चाहिए। दामोदर नद के ९९ प्रतिशत औद्योगिक प्रदूषण से मुक्ति पर में सरयू राय जी को बधाई देता हूं।
    इसके पूर्व दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू रॉय ने कहा कि अगला साल उनकी संस्था देश भर के उन तमाम लोगों का धन्यवाद करेगी, आभार जताएगी, जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दामोदर आंदोलन में सहायता की।
    राय ने कहा कि ये १९ साल बेहद संघर्ष के रहे पर ये खुशी की बात है कि दामोदर ९५ प्रतिशत साफ हो गया। बेरमो, फुसरो और धनबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चालू हो रहा है।
    इस अवसर पर राज्यपाल, विधायक गण एवमं अन्य अतिथियों ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया।
    स्वागत भाषण गोविंद मेवाड़ एव धन्यवाद ज्ञापन आशीष शीतल ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगो से मिले उपायुक्त, ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का किया गया समाधान
    Next Article वर्तमान समय के अनुरूप बच्चो को तकनीकी शिक्षा का मार्गदर्शन करना जरूरी_ दिनेश कुमार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.