Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनीष पासवान के फिरकी गेंदबाजी के सामने खगड़िया के बल्लेबाज हुए ढेर।
    बिहार बेगूसराय

    मनीष पासवान के फिरकी गेंदबाजी के सामने खगड़िया के बल्लेबाज हुए ढेर।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर- 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल जोन का अंतिम मुक़ाबला बेगूसराय एवम् खगड़िया के बीच टाउनशिप स्टेडियम में खेला गया ।बेगूसराय की टीम ने एकतरफ़ा मुकाबले में इस मैच में खगड़िया को 10 विकेट से हरा दिया । खगड़िया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निलेश के 11 रन एवम् प्रिंस के 10 रन की बदौलत मात्र पंद्रह ओवर एवम् चार गेंद खेलकर 42 के स्कोर पे ऑल आउट हो गई ।बेगूसराय की तरफ़ से घातक गेंदवाजी करते हुए मनीष पासवान ने 6 ,पृथ्वीराज ने 3 एवम् अविनाश ने 1 विकेट झटके । बहुत ही आसान सा लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय टीम ने कप्तान सह सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वीराज के मात्र 13 गेंद पे खेले गये धुआँधार नाबाद 39 रन एवम् जयंत के नाबाद 04 रन की बदौलत आसानी से मात्र तीन ओवर में ही दस विकेट से मैच जीत लिया ।बेगूसराय टीम ख़तरनाक लेफ्ट आर्म स्पिनर मनीष पासवान को ज़बरदस्त गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार इस टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन के संयोजक ललन लालित्य ने दिया ।इस अवसर पे बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी के चेयरमेन मृतुंजय कुमार वीरेश,विवेक कुमार ,जितेंद्र कुमार ,शोभित कुमार ,बेगूसराय टीम के कोच मुरारी कुमार मौजूद थे ।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवम् अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे ।मैच का ऑनलाइन लाइव स्कोरिंग राम कुमार एवम् ऑफलाइन स्कोरिंग जीतू कुमार कर थे । मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार वीरेश और रविंदर सिंह ललन लालित्य और मुकेश कुमार पप्पू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशांडिल्य समाज को भी एकत्रित होकर समाज के दबे, कुचले व बेसहारा लोगों को सहयोग किया जाए: अनिल चौधरी
    Next Article भारत के प्रथम नागरिक का अपमान है और साथ-साथ आदिवासी समाज का भी अपमान :रियाजुद्दीन खान

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.