Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर चेरियाबरियारपुर विधायक के आवास का किया घेराव
    Uncategorized

    शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर चेरियाबरियारपुर विधायक के आवास का किया घेराव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    .
    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर,बेगूसराय :बिहार अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023में संशोधन एवं पूर्व से बहाल नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने को लेकर राज्य संघ के आह्वान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बेगूसराय की ओर से सूबे बिहार के सत्ता रूढ़ दल के विधायकों को घेरने का काम लगातार नियोजित शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर चेरिया बरियारपुर विधानसभा के विधायक राजवंशी महतो का घेराव उनके बसही गांव स्थित आवास पर किया। इस घेराव में भगवानपुर सहित विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों नियोजित शिक्षक शिक्षिकाएं प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के मैदान में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए जुलूस के साथ विधायक राजवंशी महतो के बसही स्थित आवास पर पहुंचा।
    कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष साकेत सुमन, जिला प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान, जिला सचिव संजय कुमार हिटलर , भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश महतो कर रहे थे।संघ के प्रतिनिधियों ने विधायक राजवंशी महतो को मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बिना शर्त पूर्व से नियोजित सभी शिक्षकों को राज्य कर्मी के रूप में समायोजित करने, पुरानी पेंशन योजना से सभी नियोजित शिक्षकों को आच्छादित करने सहित अन्य मांग रखा ।
    वही विधायक राजवंशी महतो ने नियोजित शिक्षकों के मांग को जायज ठहराते हुए सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के पथ-प्रदर्शक रूपी आइना होते हैं जिस पर सुसभ्य व सुसंस्कृत समाज के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षकों को नाराज कर समाज के सर्वांगीण विकास का सपना पूरा नहीं कर सकते हैं। इसलिए हम आपके मांग के साथ खड़े हैं और आपके मांग को मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के यहां रखेंगे।विधायक आवास पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि सरकार दो दशक से शिक्षण कार्य कर रहे नियोजित शिक्षकों को अपमानित व हतोत्साहित कर रही है। नियमावली के आलोक में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा लेकर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना सरकार का अव्यवहारिक व दमनकारी नीति और शिक्षकों के साथ वादा खिलाफी भी है।संघ के प्रधानसचिव राम कल्याण पासवान ने कहा कि सरकार बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने के साथ पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को पूरा करें वर्ना ईंट से ईंट बजा देंगे।प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर राम प्रवेश महतो ने कहा कि बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षक अपने मांगों के प्रति जागरूक हो चुकें हैं। अगर
    महागठबंधन की सरकार नियमावली में संशोधन करते हुए पूर्व से बहाल नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा व पुरानी पेंशन नहीं देती है तो शिक्षक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। विधायक घेराव कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश महतो, बछबाड़ा प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, मनसूरचक प्रखंड अध्यक्ष राजेश रंजन, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, चेरिया बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष डा. मोहन कुमार, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष चिन्टू कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार साह, पूनम सिन्हा, मीरा कुमारी, अख्तरी खातून अंशूमाला, रीना कुमारी, संगीता कुमारी, अभिनव कुमार, नंद कुमार, गणेश राम,धीरज कुमार, संजय कुमार हिटलर, सुमन मालाकार, रंजीत कुंवर, सुमंत कुमार, राम पदारथ चौरसिया, मनोरंजन कुमार, अशफाक आलम, भोला दास, चन्द्र कला, पूनम, ललिता, रूबी, शाहीना, शहनाज बेगम ,वीणा कुमारी, भारती सिंह, तरन्नुम सुल्ताना, कंचन कुमारी, सूरज कूमार पासवान, विजय कुमार राय, रंजीत कुमार राय, कृष्ण मोहन भारती, मो नसीम अख्तर, संतोष कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, मो इकरामूल,रिंकू कुमारी, कावेरी कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह, अनूपमा, धीरज, सुमन, चंदन, नदीम अख़्तर, दिलीप कुमार राय, सुनीता कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद, सुलेखा कुमारी, अर्चना कुमारी, कामिनी कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पंकज , जाकिर, राम निवास, श्रवण, अनिल शर्मा, रवि कुमार , नौशाद भोला भुवनेश्वर प्रसाद, जफर आलम , नरेंद्र कूमार शर्मा, राम विलास पंडित, दिनेश ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार, कुमार भावेश, संतोष ठाकुर, इन्द्र मणि कुमार, कुमार गौरव ,संजीव कुमार, विजय पासवान, अरूण महतो सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेहतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन का ‘माही’ अभियान पहुंचा बहरागोड़ा बीएड कॉलेज, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के मनोविशेषज्ञ ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
    Next Article न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर नशे में धुत पाए गए सरकारी बाबू,यात्री बेटिकट यात्रा करने पर हुए विवश।

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.