Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर नशे में धुत पाए गए सरकारी बाबू,यात्री बेटिकट यात्रा करने पर हुए विवश।
    Uncategorized

    न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर नशे में धुत पाए गए सरकारी बाबू,यात्री बेटिकट यात्रा करने पर हुए विवश।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय : शुक्रवार की सुबह न्यू बरौनी स्टेशन पर एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। न्यू बरौनी 2रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक बुकिंग क्लर्क टिकट काउंटर पर नशे में धुत पाया गया। वहीं काउंटर के बाहर पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्री टिकट के लिए लाइन में खड़े रहे। यात्री बार-बार टिकट देने के लिए सरकारी बाबू का दबाब बनाते रहे। लेकिन नशे में धुत सरकारी बाबू यात्री की बातों को अनसुनी करते निःशब्द होकर कुर्सी पर डटे रहे। यात्री को मजबूरन बिना टिकट का सफर करना पड़ा। वहीं इस गंभीर समस्या से परेशान यात्री ने सरकारी बाबू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सरकारी बाबू के इस कारनामे की चर्चा पूरे इलाके में फैल गयी। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक तरफ प्रतिदिन रेल प्रशासन शराब जाँच अभियान चला रही है। वहीं दूसरे तरफ रेलवे के कर्मचारी ही नशे में धुत हैं। वहीं यात्री ने इस बुकिंग बाबू के हरकत की घोर निंदा की। वहीं उक्त मामले में रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर उक्त क्लर्क को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में भी बुकिंग क्लर्क के शराब पीने की पुष्टि हुईं।  उन्होंने बताया कि उक्त युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत लशकरीपुर निवासी शत्रुघ्न साह के 31 वर्षीय पुत्र वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क दीपू कुमार के रुप मे हुई। उक्त युवक न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय में वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बुकिंग क्लर्क को अग्रिम कारवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर चेरियाबरियारपुर विधायक के आवास का किया घेराव
    Next Article दो अपराधियों को चकिया पुलिस ने एक पिस्टल, दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.