Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फूलों की खेती ने बदली यशोदा महतो की किस्मत, हर महीने 12 हजार रू. की आमदनी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फूलों की खेती ने बदली यशोदा महतो की किस्मत, हर महीने 12 हजार रू. की आमदनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फूलों की खेती ने बदली यशोदा महतो की किस्मत, हर महीने 12 हजार रू. की आमदनी*

    बोड़ाम प्रखंड के रसिकनगर पंचायत अंतर्गत ग्राम शुक्ला निवासी यशोदा महतो, सब्जी खेती के साथ-साथ गेंदा फूल की खेती कर अच्छी आमदनी कर रही हैं । पहली बार व्यवसायिक दृष्टिकोण से 0.7 एकड़ में गेंदा फूल की खेती शुरू किया था। अब इससे हर माह करीब 12 हजार रूपए मुनाफा हो रहा है । परंपरागत अनाज और सब्जियों की खेती से हटकर फूलों की खेती कर महिला किसान यशोदा महतो की पहचान आज एक प्रगतिशील किसान के रूप में होती है।

     

     

     

    *उद्यान विभाग से मिला पौधा और तकनीकी प्रशिक्षण

    यशोदा महतो बताती हैं कि बोड़ाम प्रखंड के उद्यान मित्र से सबसे पहले उद्यान विकास योजना के बारे में जानकारी मिली। खेती किसानी में मेरी रूचि को देखते हुए उन्होने फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया, इसमें कितना मुनाफा हो सकता है तथा बाजार में फूलों की क्या मांग है इसपर जानकारी दी तो फूलों की खेती करना ही सही विकल्प लगा । उद्यान विभाग से ही 0.7 एकड़ में खेती के लिए पौधा उपलब्ध कराया गया साथ ही प्रशिक्षण भी मिला । आगे इसे और विस्तार देने की योजना पर भी काम कर रही हूं।

     

     

     

    *प्रति सप्ताह 150-200 किलो फूल का विक्रय

    शादी-ब्याह या कोई भी खुशी का पर्व हो तथा अन्य आयोजनों में भी गेंदा फूल का डिमांड तो रहता ही है। यशोदा कहती हैं कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ कि फूल घर में कभी सड़े हों। फूल विक्रय करने में कोई दिक्कत नही होती है एवं सालो भर मांग बना रहता है। प्रति सप्ताह लगभग 150-200 किलो फूल खेत से निकलता है जिससे तीन हजार रू. से ज्यादा की आमदनी हो जाती है । यशोदा कहती हैं कि गेंदा फूल की खेती से आर्थिक और सामाजिक परिस्थिति तो जरूर बदली है, इससे काफी खुश हूं तथा अन्य महिला किसानों को भी फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का हमेशा प्रयास करती हूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए संसद भवन को लेकर जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
    Next Article दिल्ली में तिहाड़ जेल के 80 अधिकारियों का तबादला, टिल्लू ताजपुरिया केस के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.