Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने
    Headlines खेल

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने
    नई दिल्ली. ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी जैवलिन थ्रो रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. करियर में पहली बार वे वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी बने हैं. चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं. वह ग्रेनाडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे रहे. टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. चोपड़ा (25) पिछले साल 30 अगस्त को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से पीटर्स को पछाड़ नहीं पाए थे.

     

     

     

    नीरज चोपड़ा ने मौजूदा सीजन की शुरुआत भी बेहतरीन अंदाज में की है. उन्होंने दोहा में हुए डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया. नीरज ने 88.67 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद ज्यूरिख में उतरे थे और तब डायमंड लीग में 89.63 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया था. वे अब 4 जून को नीदरलैंड में फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स में हिस्सा लेंगे.

     

     

     

    अपने प्रदर्शन को लेकर नीरज चोपड़ा ने पिछले दिनों कहा था कि वे पेरिस ओलंपिक तक अपने इस खेल को बरकरार रखना चाहेंगे. अगला ओलंपिक 2024 में होना है. डायमंड लीग में जीत के बाद उन्होंने कहा था कि मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. यहां प्रदर्शन करना सभी के लिए चुनौती थी, लेकिन मैं खेल को और आगे ले जाना चाहता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआप को केंद्र के ट्रांसफर-पोस्टिंग अध्यादेश के खिलाफ मिला कांग्रेस का साथ, होगा विरोध
    Next Article ‘RRR’ और ‘Thor’ एक्टर रे स्टीवेन्सन का 58 साल की उम्र में निधन

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.