Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 400 लोगों की फरियाद…बोले- हर समस्या का होगा निस्तारण
    Headlines उत्तर प्रदेश

    CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 400 लोगों की फरियाद…बोले- हर समस्या का होगा निस्तारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 400 लोगों की फरियाद…बोले- हर समस्या का होगा निस्तारण
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुरदौरे पर है। जहां पर हमेशा की तरह उन्होंने जनता दर्शन कर लोगों की फरियाद सुनी। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने सीएम योगी से अपनी समस्याएं कही। सीएम ने एक-एक करके सभी फरियादियों की फरियाद सुनी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि, पात्रों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए।बता दें कि, सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर है। जहां पर उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में करीब 400 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

     

     

     

    सीएम योगी ने जनता दरबार में पहुंचे सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। वहीं, इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों से जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराने को कहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय लूट एवं छिनतई गिरोह का उद्भेदन, प्रोफेशनल तजिले के कई कांडों में मोहम्मद हुसैन की थी संलिप्तता
    Next Article रिया सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी से चाचा चंद्रबली सिंह उनकी पत्नी शांति सिंह छोटे चाचा अरविंद सिंह उनकी पत्नी अंजनी सिंह के खिलाफ की शिकायत

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.