Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा:आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा:आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा:आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत

    चाईबासा/ पश्चिम सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव में गुरुवार की शाम आईईडी के चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. मृत किशोर नारा कोड़ा कैरी कोड़ा का पुत्र था.

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव निवासी कैरी कोड़ा के पुत्र नारा कोड़ा गुरुवार को परिजनों के साथ जंगल पत्ता तोड़ने गया था. वापसी के दौरान शाम लगभग 6:30 बजे एक प्रेशर आईईडी बम पर बच्चे का पैर पड़ा तो आईईडी ब्लास्ट हो गया और घटना स्थल पर ही किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद शुक्रवार को टोंटो पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से बच्चे का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. बम इतना शक्तिशाली था कि बच्चे शव क्षत-विक्षत हो गया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बम लगाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने बताया, क्या है G-7 शिखर सम्मेलन में भारत की उपस्थिति के मायने
    Next Article शनि देव महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भरत सिंह

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    August 24, 2026

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.