Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था को हर व्यक्ति तक पंहुचायेगा मगध फाउंडेशन : केएन त्रिपाठी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था को हर व्यक्ति तक पंहुचायेगा मगध फाउंडेशन : केएन त्रिपाठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था को हर व्यक्ति तक पंहुचायेगा मगध फाउंडेशन : केएन त्रिपाठी

    आज मगध फाउंडेशन की पलामू जिला कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शैलेश चंद्रवंशी को जिला प्रमुख, नन्दगोपाल त्रिपाठी को महासचिव तथा जीशान खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मगध फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार ने कहा कि आज देश में जातिपाति, सांप्रदायिक भेदभाव के आधार पर वोटबैंक की राजनीति की जा रही है जिससे देश कमजोर हो रहा है।उन्होंने कहा कि भारत सबसे ज्यादा मजबूत मगध साम्राज्य के समय था। चाणक्य और चंद्रगुप्त ने जिस मगध साम्राज्य की नींव रखी उसे सम्राट अशोक ने सर्वोच्च शिखर पर पंहुचाया।

     

     

    मगध फाउंडेशन का उद्देश्य उसी गौरवशाली अतीत को पुनः स्थापित करना है ताकि भारत पुनः उसी तरह मजबूत और सशक्त हो सके। इसके लिए मगध कालीन भारत के अंतर्गत आनेवाले सभी राज्यों एवं देशों के अंदर राज्य, जिला तथा प्रखंड कमिटियों का गठन किया जायेगा। ये सभी कमिटियां “मैं ही भारत हूँ” का उद्घोष करते हुए गांव-गांव तक राष्ट्रीय एकता और भाईचारा का संदेश फैलाते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर स्थापित करने के लिए दिनरात कार्यरत रहेंगी और सभी लोगों को मगधकालीन इतिहास से अवगत कराते हुए भारत को सशक्त बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत और राज्य सरकारों की तमाम योजनाओं के बावजूद अभी भी देश की बहुत बड़ी आबादी शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मगध फाउंडेशन बिना किसी भेदभाव के सीएसआर फंड के माध्यम से मगधकालीन भारत के अंतर्गत आने वाले गांवों के वंचित लोगों तक शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था पंहुचाने का कार्य करेगा।

     

     

    पलामू जिला कमिटी के नवमनोनीत प्रमुख शैलेश चंद्रवंशी ने कहा कि मैं पलामू जिला कमिटी की मजबूती के लिए मगध फाउंडेशन के सैनिक की भांति डटा रहूंगा। मगध फाउंडेशन के सेंट्रल कमिटी के वरीय सदस्य सी एस दुबे ने कहा मगध फाउंडेशन का गठन एक ऐतिहासिक परिघटना है जो भारत का आगामी सामाजिक और साँस्कृतिक परिदृश्य तय करेगा जिसके प्रभाव से वर्तमान नफरत की राजनीति भी बदलेगी।

     

     

     

    बैठक में के डी सिंह, वरीय अधिवक्ता बलराम तिवारी, बलराम उरांव, मगध फाउंडेशन के महासचिव डॉ अजय ओझा, पलामू जिला कमिटी के नवमनोनीत महासचिव नन्दगोपाल त्रिपाठी, जिशान खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने “मैं ही भारत हूँ” का उद्घोष करते हुए देश को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनलिनी सिन्हा के सम्मान में कांग्रेस पार्टी है मैदान में
    Next Article साकची :आम बागान मैदान में डीटीओ दिनेश रंजन के द्वारा लगाया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन देने वालों लोगों का टेस्ट ड्राइव कैंप

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.