Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया
    Headlines खेल

    आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया
    नई दिल्ली :   इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हरा दिया. लखनऊ की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 177/3 रन बनाए थे लेकिन जवाब में इस टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 172 रन ही बना सकी. लखनऊ के गेंदबाज़ों ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए मुंबई के बल्लेबाज़ों को हिट करने का मौका नहीं दिया. लखनऊ के लिए यश ठाकुर और मोहसिन खान ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की.मुंबई की तरफ से टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. वहीं ईशान किशन ने भी 59 रनों की पारी खेली.

    इससे पहले लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 89 रन मार्कस स्टॉयनिस ने बनाए. उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रनों की पारी खेली, वे रिटायर्ड आउट होकर पैवेलियन लौटे. मुंबई की तरफ से जेसन बेहरेनडॉर्फ को 2 और पीयूष चावला को 1 विकेट मिला. लखनऊ ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए. मुंबई आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाई और मैच हार गई. मुंबई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई.

     

     

     

    आखिरी ओवर लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान ने फेंका और मुंबई के दो धुरंधरों- टिम डेविड और कैमरन ग्रीन को जरूरी रन नहीं बनाने दिए. टिम डेविड 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने तीन छक्के और एक चौका मारा. लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपना अगला मैच भी जीतना होगा. मुंबई भी अगर अपना अगला मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

    रोहित इस सीजन अपने दूसरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे.लेकिन 10वें ओवर की चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा दिया. रोहित ने 25 गेंदों का सामना कर तीन छक्के और एक छक्का मारा. इशान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया. 12वें ओवर की पहली गेंद पर बिश्नोई ने उन्हें भी पवेलियन की राह दिखा दी.

     

     

     

    शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव अपना अपनी लय में आते उससे पहली आउट हो गए.सूर्यकुमार ऑफ स्टंप के बाहर जाकर गेंद को फाइन लेग की तरफ खेल जमकर रन बटोरते हैं लेकिन 14वें ओवर की पहली गेंद पर यश पर उन्होंने ऐसा ही शॉट खेलना चाहा लेकिन इस बार गेंद उनके बल्ले से टकरा सीधे स्टंप पर जा लगी. सूर्यकुमार ने नौ गेंदों पर सात रन बनाए. उनके बाद मुंबई को नेहाल वढेरा से उम्मीद थी लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर मोहसिन खान ने उन्हें कैच आउट कर दिया. नेहाल ने 20 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली.

    विष्णु विनोद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए थे लेकिन कोई बिना इम्पैक्ट छोड़े चले गए. विनोद चार गेंदों पर दो रन ही बना सके. इसके बाद पूरी उम्मीदें डेविड और ग्रीन पर टिकी थीं. डेविड जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि वह टीम को मैच जिता ले जाएंगे लेकिन मोहिसन ने शानदार ओवर फेंका और मुंबई को जरूरी रन नहीं बनाने दिए.

     

     

     

    लखनऊ ने इस मैच में काइल मेयर्स को बाहर रखा और उनकी जगह दीपक हुड्डा को क्विंटन डिकॉक के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा. लेकिन दीपक पांच रनों से आगे नहीं जा सके. पिछले मैच के हीरो रहे प्रेरक मांकड इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए. क्विंटन डिकॉक 16 रन ही बना सके. लखनऊ ने 35 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए. इसके बाद कप्तान क्रुणाल पंड्या और स्टोइनिस ने लखनऊ की पारी को संभाला. इन दोनों ने 82 रनों की साझेदारी की. क्रुणाल अपने अर्धशतक से एक रन दूर थे लेकिन उसी समय क्रुणाल ने रिटायर हर्ट करने का फैसला किया. उन्होंने 42 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली. कप्तान के जाने के बाद स्टोइनिस ने दमदार खेल दिखाया और तेजी से रन बनाए. 35 गेंदों पर स्टोइनिस ने 45 रन बनाए थे लेकिन अगली 12 गेंदों पर उन्होंने 44 रन ठोक डाले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article थाई-स्लिट गाउन में दिखा ईशा गुप्ता का स्टाइलिश अंदाज

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.