चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा जिला प्रधान कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अभय सिंह एवं प्रदेश महासचिव सह प्रभारी राजकुमार पासवान ने सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष के साथ पार्टी संगठन पर बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने किया ।बैठक में सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया गया कि अपनी-अपनी प्रखंड कमेटी एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची दि 20 मई 2023 तक जिला प्रधान कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें , इस बैठक में जिला संगठन मंत्री कमल कुमार जिला सदस्यता प्रभारी, श्री अरविंद कुमार दास एवं युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महिला सेल के जिला अध्यक्ष श्रीमती कुमारी माला देवी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जालंधर राय अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीरुद्दीन विधि प्रकोष्ठ के संजीव कुमार लेबर सेल के जिलाध्यक्ष बहोर पासवान किसान सेल के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा, राजेश कुमार मालाकार उमेश पासवान दीपक पासवान लोजपा साथी उपस्थित थे ।

