6 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार छवी रंजन को रांची कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया इससे पहले
छवि रंजन की पत्नी प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची रिमांड अवधि के अंतिम दिन ED दफ्तर में पूछताछ के बाद छवि रंजन को PMLA न्यायालय के स्पेशल जज दिनेश राय के समक्ष पेश किया गया
जहां प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा फिर से एक बार रिमांड अवधि 6 दिनों के लिए देने की अनुमति मांगी जिसके बाद न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय को 4 दिनों तक पूछताछ की मंजूरी दे दी

