Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कुलडंगाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कुलडंगाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कुलडंगाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा
    दिनांक: 9/5/2023

    संतोष कुमार नाला/ जामताड़ा।

    आज भव्य कलश यात्रा के साथ नाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुलडंगाल गांव स्थित पुराना ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ साथ ही कुलडंगाल गांव में भागवत कथा के साथ दो दिवसीय कीर्तन अनुष्ठान का भी प्रारंभ किया गया जो को पश्चिम बंगाल के बिरभूम के विख्यात कीर्तनिया धनंजय वैराग्य के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।इस अनुष्ठान का मुख्य आयोजक स्वर्गीय यादव झा एवं श्रीमती उर्मिला झा के कनिष्ठ पुत्र राजा झा एवं पत्नी मामोनी झा के द्वारा सभी आयोजन किया गया।वृन्दावन धाम के कथावाचक श्यामसुंदर दास ठाकुर के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे 51 कन्या मिट्टी कलश के साथ शामिल हुए। वहीं क्षेत्र के बाबा देवलेश्वर के भूड़भूड़ी थान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रीहरि के आवाहन पूजन के उपरान्त भूड़भूड़ी घाट का पवित्र जल कलश में संग्रह किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म की जय हो, अर्धम का नाश हो आदि जयकारे एवं हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे राम आदि कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। पारंपरिक बाद्ययंत्र और मंगलध्वनी के गूंजते रहने से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो उठा। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक श्यामसुंदर दास ठाकुर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है,इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा स्थल तक पहुंचने के मार्ग में कन्याओं के अलावा आसपास के गांव के महिला पुरुष काफी संख्या में बतौर दर्शनार्थी शामिल हुए। आस-पास गाँवो मे भी भक्ति का माहौल है कुलडंगल, भंडारबेडा,मधुबन, पंजूनिया, देवली, निलजुरिया ,धार्मिक गतिविधि से क्षेत्र में भक्तिरस प्रवाहित होने लगा है। इस भव्य कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के लिए आयोजक मंडली के द्वारा शरबत, पेयजल एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीयाराम ठाकुर,बीजेपी नेता सत्यानंद(बाटुल)झा,अजीत कुमार पाल,आचार्य हलधर झा(पुजारी), एवं साथ में बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिग्री महाविद्यालय नाला में कबीगुरु रविंद्र नाथ टैगोर का जयंती मनाया गया
    Next Article सीपीआई के द्वारा जन जागरण जत्था निकाला गया।

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.