Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने के लिए किया अपील

    छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – उपायुक्त

    पक्षियों के लिए घड़े या पुराने बर्तनों में छत, बगीचे आदि स्थानों में पानी जरूरी रखें

    बढ़ते तापमान एवं गर्मी के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने के लिए अपील किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक गर्मी हो रहा है, ऐसे में बिना जरूरी काम के घरों से ना निकलें।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके।

    *पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, घर से बाहर निकलने पर तौलिया या गमछा से सिर को ढक कर ही निकलें*

    उन्होंने कहा कि जितना संभव हो पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इसके साथ ही जब भी धूप में घर से बाहर निकलें तो सिर को गमछा या तौलिया से ढक कर ही निकलें साथ ही हल्के रंगों के ढीले फिटिंग और सूती कपड़े पहनें। साथ ही शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे, इसके लिए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, पानी, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का प्रयोग करें।

    धूप से बचने के लिए चश्मा, छाता, हैट, जूते आदि डाल कर ही बाहर निकलें। अगर कोई बाहर काम करने जाता है तो वह अपने शरीर को अच्छी तरह ढक कर जाए। उन्होंने ओआरएस घोल, लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नीबू पानी आदि जरूरत के मुताबिक सेवन करें।

    लू लगने के लक्षणों जैसे कमजोरी, सुस्ती, सिर दर्द, नजला, पसीना और दौरा आदि आने पर तुरंत डाक्टर के साथ संपर्क करें।

    *सिर्फ खुद को ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों को भी लू से बचाना बहुत जरूरी है*

    उन्होंने कहा कि सिर्फ खुद ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों को भी लू से बचाना जरूरी है। जिसके लिए पशु पालक पशुओं को छाया में रखें और अधिक से अधिक पानी पिलाएं। पक्षियों के लिए घड़े या छोटे पुराने बर्तनों में छत, बगीचे आदि स्थानों में पानी अवश्य रखें।

    वहीं उन्होंने कहा कि घरों को ठंडे रखने, पर्दो का प्रयोग करें और रात को खिड़कियां खोल कर रखें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कान्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा जत्था के दौरान लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ,भाजपा हटाओ,देश बचाओ आदि मुद्दों को लेकर जन जागरण जत्था नाला विधनसभा में शुरु किया गया
    Next Article झारखंड जल छाजन योजना (JJY) एवं PMKSY-WDC-2.0 योजना का तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु……

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.