Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के सीएम नीतीश कुमार रांची में हेमंत सोरेन से मिले, सीएम बोले-हम लोगों की राय है कि विपक्ष एकजुट हो
    Headlines बिहार राजनीति

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार रांची में हेमंत सोरेन से मिले, सीएम बोले-हम लोगों की राय है कि विपक्ष एकजुट हो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार रांची में हेमंत सोरेन से मिले, सीएम बोले-हम लोगों की राय है कि विपक्ष एकजुट हो

     

    पटना :  सीएम नीतीश कुमार रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग एकजुट होकर काम करेंगे. आपस में बात कर ली है. हमारी राय है कि विपक्ष के अधिकांश लोग एकजुट हो जाएं. हमारे इतिहास को बदलने की कोशिश चल रही है. सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, ललन सिंह और संजय झा भी मुलाकात के दौरान मौजूद रहे.

     

     

     

    पिछले दिनों जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रांची जाकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इससे पहले गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ओडिशा गए और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की. इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा साथ में थे.मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मीडिया के सामने आकर कहा उनकी विपक्षी एकता को लेकर कोई बात नहीं हुई है. यह नॉन-पॉलिटिकल मुलाकात थी. नवीन पटनायक ने कहा कि नीतीश कुमार से बहुत बेहतर संबंध हैं और इसी के तहत यह मुलाकात हुई है.

     

     

     

    नीतीश कुमार हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने 11 मई को महाराष्ट्र भी जाएंगे. दोनों नेताओं से उनकी मुंबई में मुलाकात की बात कही जा रही है. इस संभावित मुलाकात से पहले बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुंबई में इन दोनों नेताओं से मुलाकात की थी.

    नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट के कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाइक और टेंपो में भीषण टक्कर,तीन लोगों की मौत,कई घायल,4 रिम्स रेफर
    Next Article अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास हुए ट्रिपल ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.