Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑटोक्लस्टर सभागार में “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड

    ऑटोक्लस्टर सभागार में “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2023Updated:May 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑटोक्लस्टर सभागार में “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    *सभी उद्यमी अपने अपने अधीन कार्यरत कर्मियों के डॉक्यूमेंटेशन कार्य को पूर्ण करें, तथा यह सुनिश्चित करें कि 75% स्थानीय को दिया गया रोजगार*

    *राज्य के विकास के साथ क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय को रोजगार से जोड़ने में सहयोग करें उद्यमी- सचिव, राजेश शर्मा*

    *उद्योग तभी आगे बढ़ेगा जब स्थानीय का विकास होगा स्थानीय का विकास तभी होगा जब उद्योग जगत को बढ़ावा मिले उसका विकास हो – सचिव श्री राजेश शर्मा*

    *झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के उद्देश्यों को पूर्ण करने में प्रशासन का सहयोग करें उद्यमी- उपायुक्त*

    *आवश्यकतानुरूप स्थानीय युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके- उपायुक्त*
    *====================================*

    आज दिनांक 10 मई 2023 दिन बुधवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सचिव श्री राजेश शर्मा के अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सचिव श्री राजेश शर्मा उपायुक्त श्री अरवा राजकमल समेत अन्य मंचासीन अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से “अप्रेंटिसशिप एक्ट एवं झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022” के उदेश्य, इसके लाभ, पंजीकरण की प्रक्रिया समेत विभिन्न बिन्दुओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की गईं। JharNiyojan पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी साझा की गईं। साथ ही अधिनियम के तहत एंप्लॉयर/रोजगारदाता को मिलने वाले लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी साझा करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही गईं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने साथी स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यकतानुरूप स्थानीय युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस अधिनियम को सफल बनाने हेतु पूर्व में इसी सभागार में माननीय मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित किया गया था जिसका परिणाम है कि आज तक लगभग 435 इंडस्ट्री/ उद्योग संस्थान का पंजीकरण हो गया है। शेष बचे संस्थान का भी पंजीकरण जल्द हो जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना, इसके लिए सम्बन्धित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग श्री राजेश शर्मा से कहा की राज्य के विकास के साथ क्षेत्र के विकास तथा स्थानीय को रोजगार उपलब्ध कराने में उद्यमी सहयोग करें, उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जहां 50%, 60% या उससे अधिक स्थानीय लोग कार्यरत हैं वैसे संस्थान अपने कर्मी/पदाधिकारियों का डॉक्यूमेंटेशन कार्य शीघ्र पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करें। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर काल में विभिन्न उद्योग जगत के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए सचिव श्री राजेश शर्मा ने कहा कि स्थानीय को रोजगार देने के साथ सरकार का उद्देश्य एक बेहतर डेटाबेस तैयार करना है, साथ ही राज्य के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु स्थानीय क्षेत्र में ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि रोजगार हेतु युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन ना करना पड़े। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उद्योग तभी आगे बढ़ेगा जब स्थानीय लोगों का विकास होगा साथ ही स्थानीय क्षेत्र का विकास तब होगा जब उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा उनका विकास होगा। अतः उद्योग एवं स्थानीय के बीच उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए उसके विकास पर कार्य करें।

    कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा लघु भारती के प्रतिनिधि श्री इंद्र अग्रवाल, एशिया के अध्यक्ष श्री संतोष खेतान, ऑटोक्लस्टर से श्री एसएन ठाकुर, श्रम अधीक्षक सरायकेला, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर , जिला नियोजन पदाधिकारी सरायकेला श्री रवि कुमार, नियोजन पदाधिकारी आदित्यपुर एवं सरायकेला खरसावां जिला के साथ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी एवं उनके संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं विभिन्न उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुप्त सूचना के आधार पर तीन साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गए जेल !
    Next Article राष्ट्रीय स्तर तक सुनी जाएगी कर्नाटक चुनाव परिणामों की अनुगूंज !

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.