Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया
    नई दिल्‍ली :   कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में आंद्रे रसेल की 23 गेंदों पर 42 रन की पारी के बावजूद अंत में मैच फंसता दिखा. एक बार फिर केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने नैया पार लगाई. विशाल लक्ष्‍य के बावजूद पंजाब की टीम ने पांच विकेट से मैच गंवा दिया.

    आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए महज छह रन की दरकार थी. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी अटैक पर थे. इससे पहले 19वें ओवर में आंद्रे रसेल ने तीन छक्‍के ठोक 20 रन बटोरे थे. यह माना जा रहा था कि रसेल और रिंकू सिंह आसानी से केकेआर को यह मैच जिता देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सिंगल लेने के चक्‍कर में इस ओवर में रसेल रन आउट हो गए. आखिरी गेंद पर कोलकाता को दो रन की दरकार थी. स्‍क्‍वेयर लेग पर चौका लगाकर रिंकू ने अपनी टीम को मैच जिताया.

     

     

    पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्‍स ने शिखर धवन के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्‍तान नीतीश राणा ने 38 गेंदों पर 51 रन की अहम पारी खेली. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम 11 मैचों में पांच जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्‍थान पर आ गई है. पंजाब के पास भी 11 मैचों में पांच जीत हैं.

     

     

    पंजाब किंग्स की तरफ से कप्‍तान शिखर धवन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्‍होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. अपनी पारी में शिखर ने नौ चौके और एक छक्‍का लगाया. महज दूसरे ही ओवर में प्रबसिमरन 12 रन के निजी स्‍कोर पर आउट हो गए. इसके बाद आए नए बल्‍लेबाज भानुका राजपक्षे अपना खाता तक नहीं खोल पाए. नंबर-4 पर बैटिंग के लिए आए लियाम लिविंगस्‍टन नौ गेंदों पर 15 रन बनाने के बाद वरुण चुक्रवर्ती की फिरकी के जाल में फंस गए.

     

     

    लगातार गिर रहे विकेटों के बीच शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा. 121 की स्‍ट्राइकरेट से रन बनाते हुए धवन मैच को अंत तक लेकर गए और फिर बड़े शॉट लगाए. इसी बीच जितेश शर्मा 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. सैम कर्रन चार और ऋषि धवन 11 गेंदों पर 19 रन पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. अंत में शाहरुख खान ने आठ गेंदों पर 21 रन बनाए. हरप्रीत बरार ने नौ गेंदों पर 21 रन ठोक दिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद केरला स्टोरी: अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा
    Next Article द केरला स्टोरी पर बंगाल में लगा प्रतिबंध, अनुराग ठाकुर बोले- आतंकी संगठनों के साथ खड़ी हैं ममता

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.