Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द केरला स्टोरी: अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा
    Headlines राष्ट्रीय सिनेमा

    द केरला स्टोरी: अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    द केरला स्टोरी: अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा
    तमाम विवादों के बीच अदा शर्मा स्टारर‘द केरला स्टोरी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. कई राजनीतिक दलों ने फिल्म पर आपत्ती जाहिर की. सत्य घटना पर बताई जा रही फिल्म को बैन करने की याचिका भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची. लेकिन, सर्वोच्च अदालत ने फिल्म बैन करने से साफ मना कर दिया. लेकिन, तमाम रुकावटों के बीच मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया और अब यह फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचा रही है. दर्शकों के रिएक्शन देखकर लगता है कि फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है.

     

     

    सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 10 सीन्स पर कैंची चलाते हुए इसे ए सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म को लेकर ट्विटर पर यूजर्स लगातार अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर दर्शकों को विवादों से घिरी ये फिल्म कैसी लग रही है? ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है. फिर इन महिलाओं का इस्तेमाल जिहाद के लिए किया जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर लगातार विवाद देखने को मिला ऐसे में दर्शकों में भी फिल्म को लेकर उत्सकुता बढ़ने लगी. फिल्म देखने वाले लोगों ने ट्विटर पर रिव्यू दिए हैं.

     

     

    कहानी- ये कहानी चार युवतियों की है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ सिरे से समझाती है कि ‘लव जिहाद’ को कैसे अंजाम दिया जाता है। फिल्म खत्म होने के बाद उन परिवारों के लोगों के असल इंटरव्यू दिखाए गए हैं, जिनके साथ ये सब वाकई हो चुका है। एक हंसते खेलते परिवार की युवती शालिनी जिसे अपनी संस्कृति, अपने परिवार, अपने रहन सहन और अपने आस पड़ोस से प्यार है। नर्स बनने के लिए वह नर्सिंग कॉलेज आती है। हॉस्टल में उसकी जिन युवतियों से दोस्ती है, उनमें से एक उसे एक ऐसे रास्ते पर ले जाने का तानाबाना बुनती है, जहां से वापसी की राह ही नहीं है। केरल से श्रीलंका, श्रीलंका से अफगानिस्तान और अफगानिस्तान से सीरिया का उसका सफर वहां आकर थमता है जहां उसके जैसी तमाम लड़कियां आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कैंप में सिर्फ इसलिए जमा की गई हैं कि वे इन आतंकवादियों की देह की भूख मिटा सकें।

     

     

    फिल्म के खटकने वाले जो पहलू हैं वह हैं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और इसके मारधाड़ वाले दृश्यों का संयोजन। फिल्म के कलाकारों का मेकअप भी थोड़ा बेहतर और दृश्यों के प्रकाश संयोजन के हिसाब से होता तो असर गहरा होता। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को अगर निष्पक्ष भाव से देखा जाए तो ये एक प्रोमेगैंडा फिल्म बिल्कुल नहीं नजर आती।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू महिला पंचायत अध्यक्ष बनी शान्ति
    Next Article आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.