Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार का सुचना तंत्र फेल इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    केंद्र सरकार का सुचना तंत्र फेल इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा: आनंद बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 8, 2023Updated:May 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र सरकार का सुचना तंत्र फेल इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा: आनंद बिहारी दुबे

    भालुबासा : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के आह्वान पर भालुबासा में जिला सचिव पारस मुखी के अध्यक्षता में भाजपा सरकार के महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी नीति के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन की गई।
    मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे ने आम जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए अपने 5 वीर शहीद जवानों को श्रद्धान्जली अर्पित करते हुए कहा कि एक बार फिर हमारे जवानों के कान्वाई पर हमला किया गया फिर से एक बार सरकार का सुचना तंत्र फेल हुवा और इसका खामियाजा हमारे जवानों को भरना पड़ा क्योंकि केन्द्र सरकार अपने सारे एजेन्सियों को अलग-अलग राज्यों में सरकार बनवाने और विपक्ष को परेशान करने के काम में लगा रखा है इनके पास बाकी किसी काम का समय हीं नही है । आज आम जनता को भाजपा सरकार ने अपने जाल में इस तरह जकड़ लिया है कि मोदी जी के राज में महंगाई पर महंगाई थोपा जा रहा है, और जनता कराह रही है। जब जब जनता आवाज उठाने की कोशिश करती है, तो जनता को महंगाई के मार से कुचल दिया जा रहा है। 2014 में गैस सिलेंडर का कीमत 450 रू थी, आज 1142 रू सिलेंडर कर दिया गया है, यही तो महंगाई रूपी जनता पर अत्याचार है, अब हम मोबाइल फोन के बारे में आप जनता जनार्दन से चर्चा कर रहे है कि 2014 में कांग्रेस के राज में 199 रू में रिचार्ज होता था, अब रिचार्ज को हाथी की तरह भारी भरकम बना कर 799 रू कर दिया गया है। हम जनता से मोदी सरकार कितना बड़ा धोखा किया है, कही ऑख में धुल झोंक कर अपने देश के जनता को ठगा जाता है क्या, अब जनता जागे हम कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई के खिलाफ नुक्कड पर पहुँच कर आप के दुख दर्द को सुनेंगे। आज बड़े बड़े इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दो दिन, चार दिन तक राष्ट्रहित से हट कर गैर जरूरी डिबेट टीवी पर प्रायोजित रूप से दिखा कर हमें गुमराह कर रही है। जब जब कांग्रेस पार्टी बेतहासा महंगाई की बात करती है, या बढ़ती बेरोजगारी की बात उठाती है, तो डिबेट बंद कर देती है। अब जनता तय करे की देश में चौथा स्तंभ रहेगा या इसी तरह मोदी जी के दबाव से कुचला जाएगा।
    आम जनता के समक्ष एक विषय ये रखना चाहता हूँ कि जब पेट्रोल का 21 मई 2022 से दाम स्थिर है, उस वक्त 107 डालर प्रति बैरल थी, जब आज पेट्रोल का किमत 38:97 रू है, और हमें 100 रू में क्यों बेचा जा रहा है। तो लाखों करोड रू कहाँ जा रही, जनता से बेतहासा लुटी गई रकम कहाँ है।
    जब जेपीसी गठन करने को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लोकसभा में कहें, तो सदस्या ही रद्द करवा दिया कि कही भाजपा का काली करतूत जनता को पता नही चल जाए।
    भाजपा सरकार और मोदी जी के अंदरूनी कारनामें देखने को मिल रहा है कि हमारे देश की बेटियां राष्ट्रीय खिलाड़ी अपने अस्तित्व की लड़ाई सड़क पर लड़ रही है और भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह सह अध्यक्ष कुश्ती संघ को बचा रही है। अब जनता को आगे आना होगा, तब जा कर हमारे घर की बेटियां सुरक्षित रहेगी।
    अब कांग्रेस पार्टी आम जनता तक पहुंचेगी और नुक्कड सभा के माध्यम से देश की बात और जनता पर हो रहे अत्याचार की बात पर जागरूक करेगी।
    नुक्कड सभा में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, अशोक सिंह क्रांतिकारी,

    सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारी प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती सह काव्य कलश का भव्य आयोजन
    Next Article अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में आज विभिन्न क्षेत्रों में भवनों की जांच

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.