Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर कार में बैठे उपाध्यक्ष पर फायरिंग
    Headlines राजनीति

    बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर कार में बैठे उपाध्यक्ष पर फायरिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर के बाहर कार में बैठे उपाध्यक्ष पर फायरिंग
    गुजरात में वापी जिले का राता तालुका में सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई. भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल पत्नी के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान एक बाइक पर आए अज्ञात तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी. शैलेष को तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

     

     

    पत्नी के साथ हर सोमवार आते थे मंदिर

    शैलेश पटेल हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे. आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे. दर्शन के बाद शैलेष कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से पास आकर रुकी और बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार की खिड़की से उन पर फायरिंग कर दी. चार राउंड फायरिंग में शैलेष को तीन गोलियां लगीं. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।

    पत्नी मंदिर से बाहर आई तो कार के गेट पर देखा खून

    वारदात के करीब 5 मिनट बाद पत्नी मंदिर से बाहर आई तो उन्होंने कार के गेट से खून टपकता देखा. शैलेष की खून से लथपथ लाश देखकर वे चीख उठीं और वहीं बेहोश हो गईं. उनकी आवाज सुनकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं. वापी जिले से भाजपा नेताओं का काफिला भी राता गांव पहुंच गया है।

     

     

    सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
    वापी जिले और राता तालुका की पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनके राता पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं. तालुका के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के टेक्सास में मॉल में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 8 की मौत, हमलावर भी ढेर
    Next Article “हौसला ना छोड़ – कर सामना जहान का” जिंदगी हर कदम एक नई जंग है”- अंसार खान

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.