Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा उपद्रव मामले में निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में भाजपा करेगी सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन, प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी
    Breaking News झारखंड

    कदमा उपद्रव मामले में निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में भाजपा करेगी सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन, प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा उपद्रव मामले में निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं को जेल भेजे जाने के विरोध में भाजपा करेगी सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन, प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी

    ■ प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेतागण होंगे मुख्यरूप से शामिल।

    जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में पिछले महीने हुए उपद्रव मामले में प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच पड़ताल किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार करने और जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा झारखंड प्रदेश ने जहां राज्यपाल से कदमा साम्प्रदायिक उपद्रव की जांच सीबीआई अथवा माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने करीब एक महीने से जेल में बंद भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई को लेकर सड़क पर उतरने का एलान कर दिया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण भावना से ग्रषित होकर कार्रवाई करने के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत जमशेदपुर के सभी वरीय नेतागण एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। भाजपा ने धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार, 8 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे। धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो समेत वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे और तुष्टिकरण के रथ पर सवार तानशाही हेमंत सरकार और उनके इशारे पर कार्रवाई करने वाली जिला प्रशासन का चाल-चरित्र और चेहरा बेनकाब करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद ब्रज भूषण सिंह सह कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने हमारे घर की बेटियों राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ अनैतिक और घिनौना कार्य किया: आनंद विहारी दुबे
    Next Article राष्ट्रसंवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.