Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेलग्रेड के स्कूल में स्टूडेंट ने शिक्षक सहित छात्रों पर की फायरिंग, 9 की मौत, 6 बच्चे घायल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बेलग्रेड के स्कूल में स्टूडेंट ने शिक्षक सहित छात्रों पर की फायरिंग, 9 की मौत, 6 बच्चे घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेलग्रेड :  सर्बिया के बेलग्रेड में बुधवार को 14 वर्षीय छात्र ने कक्षा में अंधाधुंध फायरिग कर आठ बच्चों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी. मरने वाले में एक गार्ड भी शामिल है. गोलीबारी में शिक्षक और छह बच्चे घायल हुए हैं. यह गोलीबारी व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक विद्यालय में हुई है. आरोपित सातवीं का छात्र है. पुलिस ने बताया कि सुबह 8.40 बजे स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली थी. किशोर को स्कूल कैंपस से ही पकड़ लिया गया. घायल शिक्षक और बच्चों का इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका नाम केके है.
    उसने वारदात को पिता के बंदूक से अंजाम दिया था. एक अभिभावक मिलान मिलोसेविक ने कहा कि उनकी बेटी भी उसी कक्षा में मौजूद थी. वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही. उन्होंने कहा कि छात्र ने पहले शिक्षक को गोली मारी थी. उसके बाद अंधाधुंध फायरिग करने लगा.

     

     

    आरोपी पढऩे में अच्छा था, पता नहीं ऐसा क्यों किया

    लड़कियों ने बताया कि गोली चलाने वाला लड़का बेहद शांत और पढऩे में बहुत अच्छा था. उसने हाल ही में दाखिला लिया था. एक बच्ची जो पास स्थित हाई स्कूल में पढ़ती है, ने बताया कि बच्चे स्कूल से बाहर भाग रहे थे. वे चिल्ला रहे थे. बड़ी संख्या में परिजन भी वहां मौजूद थे. वे घबराए हुए थे.

     

     

     

    दस साल पहले हुई ऐसी ही घटना

    गौरतलब है अमेरिका की तुलना में सर्बिया में सामूहिक गोलीबारी बहुत ही कम देखने को मिलती है. यहां बंदूक रखने को लेकर बेहद सख्त कानून है. हाल की वर्षों में स्कूल में इस तरह की पहली घटना है. इससे पहले 2013 में सामूहिक गोलीबारी हुई थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश नाकाम, 2 ड्रोन मार गिराए, क्रेमलिन ने बताई यूक्रेन की साजिश
    Next Article बिहार : सीतामढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, उग्र भीड़ ने ट्रक में लगाई आग, तनाव

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.