Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिलकिस बानो केस : SC ने केंद्र-राज्य सरकार को लगाई फटकार, दोषियों की रिहाई की फाइलें दिखाने को राजी हुई सरकार
    Breaking News Headlines

    बिलकिस बानो केस : SC ने केंद्र-राज्य सरकार को लगाई फटकार, दोषियों की रिहाई की फाइलें दिखाने को राजी हुई सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023Updated:May 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    नई दिल्ली. 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से बलात्कार और उसके परिवार की हत्या के दोषी 11 लोगों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई आज स्थगित कर दी गई. मामले में अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र और गुजरात सरकार से कहा कि वे दोषियों की रिहाई के संबंध में दस्तावेज पेश करेंगे.

    पीठ ने कहा कि समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश के लिए वह नौ मई को मामले को सूचीबद्ध करेगी, ताकि गर्मी की छुट्टी के बाद अदालत खुलने पर मामले की फिर से सुनवाई हो सके. गौरतलब है कि मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच भी बनेगी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केंद्र और गुजरात सरकार को दोषियों की रिहाई से जुड़ी फाइलें न दिखाने पर फटकार लगाई. जस्टिस केएम जोसेफ ने कहा कि आप चाहते ही नहीं है कि बेंच इस मामले पर सुनवाई करे.

     

     

    गुजरात सरकार ने फाइलें कोर्ट में पेश करने पर सहमति जताई

    उन्होंने कहा कि 19 जून को मैं रिटायर हो जाऊंगा. उस दौरान मैं छुट्टी पर रहूंगा, इसलिए मेरा लास्ट वर्किंग-डे 19 मई है. हमने पहली ही यह साफ कर दिया था कि मामले को निपटारे के लिए सुना जाएगा. आप केस जीत सकते हैं या हार हार सकते हैं, लेकिन कोर्ट के प्रति अपने कर्तव्य को मत भूलना. इसके बाद केंद्र-गुजरात सरकार ने 11 दोषियों की रिहाई से जुड़ी फाइलें कोर्ट में पेश करने पर सहमति जताई है.

     

    बिलकिस बानो गैंगरेप को भयानक कृत्य बताया

    इससे पहले मार्च में हुई एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और उसके परिवार की हत्या को एक भयानक कृत्य करार दिया था. कोर्ट ने गुजरात सरकार से यह भी पूछा था कि क्या उसने 11 दोषियों को छूट देते समय हत्या के अन्य मामलों में समान मानकों को लागू किया था. अदालत ने कहा था, जैसे आप सेब की तुलना संतरे से नहीं कर सकते, वैसे ही नरसंहार की तुलना एक हत्या से नहीं की जा सकती, आज बिलकिस है, लेकिन कल कोई औऱ भी हो सकता है. यह आप या मैं हो सकते हैं.

    बिलकिस बानो ने दी थी गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती

    बता दें कि बिलकिस बानो ने पिछले साल नवंबर में गुजरात सरकार द्वारा 11 दोषियों की समय से पहले रिहा करने के फैसले को सु्प्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. उसने अपनी याचिका में कहा था कि उनकी सजा में छूट ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात : राहुल गांधी को हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इंकार, छुट्टियों के बाद आएगा फैसला
    Next Article चैट जीपीटी के जमाने में पत्रकारिता और नैतिकता का भविष्य

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.