Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्षी खेमे एकजुट करने की मुहिम तेज, सीएम से मिले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
    Headlines झारखंड रांची

    विपक्षी खेमे एकजुट करने की मुहिम तेज, सीएम से मिले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विपक्षी खेमे एकजुट करने की मुहिम तेज, सीएम से मिले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची: राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात को केंद्र में विपक्ष की एकजुटता की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुलाकात बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई थी। उसके बाद कहा जा रहा है कि बिहार के करीबी राज्य झारखंड को भी विपक्षी एकता की चेन की एक कड़ी बनायी जाए।कहा जा रहा है कि इसी उम्मीद से जदयू-राजद गठबंधन के दूत के रूप में मंगलवार को सीएम हाउस में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुलाकात की। इधर सीएम सचिवालय इसे शिष्टाचार भेंट ही बता रहा है।

     

     

    बीते दिनों खीरू महतो ने की थी सीएम से मुलाकात :-
    बीते दिनों जदयू से राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने भी सीएम से मुलाकात की थी. यह भी विपक्षी एकता का एक छोर माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो सांसद खीरू महतो से सीएम की बातचीत लोकसभा चुनाव-2024 में विपक्षी एकता को लेकर की हुई है. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है. इस मुहिम में झामुमो भी विपक्ष का साथ देगा। यह बात भी सामने आ रही है कि जल्द ही नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से उनकी औपचारिक मुलाकात होने जा रही है।
    हालांकि ललन सिंह की यह मुलाकात 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने को लेकर ही है। बिहार में राजद और जदयू की गंठजोड़ है। झारखंड की सरकार में राजद का समर्थन है।ऐसे में केंद्र स्तर पर हेमंत सोरेन को अपने पक्ष में करते हुए बिहार राज्य से सटे झारखंड के विधानसभा क्षेत्र में जदयू को टिकट देने की मांग नीतिश कुमार कर सकते हैं या फिर राजद को झारखंड में एक से अधिक सीट देने को कह सकते हैं।

     

     

     

    विपक्ष के नेताओं से सीएम हेमंत कर चुके हैं भेंट –
    आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन पहले कई नेताओं से भेंट कर चुके हैं। इन मुलाकातों को भी विपक्षी एकता से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिल चुके हैं। इसके बाद रांची में सीएम आवास पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। तेलंगना के मुख्यमंत्री केसीआर और हेमंत सोरेन की भी मुलाकात हो चुकी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांगा सियार टोली में मंडा का आयोजन
    Next Article 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.