Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी प्रखंडों के ‘बेस्ट’ मुखिया किए जाएंगे सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सभी प्रखंडों के ‘बेस्ट’ मुखिया किए जाएंगे सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता पखवाड़ा पर जिला स्तरीय कार्यशाला, उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

    गांवों को साफ-स्वच्छ रखने की इस मुहिम में आमजनों की भी व्यापक भागीदारी हो… उपायुक्त

    सभी प्रखंडों के ‘बेस्ट’ मुखिया किए जाएंगे सम्मानित

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण फेज 2 के अन्तर्गत ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। उपायुक्त-सह- अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया । 29 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक चलने वाले इस ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता लाना, सभी लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना, ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण हेतु योग्य लाभुकों की पहचान करना, ग्राम स्तर पर जल के उचित उपयोग पर बल देना जैसे विषयों को लेकर प्रशासन की टीम लोगों के बीच जाएगी । उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इस मुहिम की सफलता समस्त नागरिकों की जागरुकता पर निर्भर है। जब तक लोग साफ-सफाई पसंद नहीं होंगे, प्रशासनिक प्रयास नाकाफी होंगे। गांवों को 1 स्टार, 3 स्टार और 5 स्टार घोषित करते हुए ODF Plus गांव बनाना स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि आइए इस मुहिम में अपनी व्यापक सहभागिता दिखाते हुए अपने गांव-पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें । उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को निदेश दिया गया कि विकास योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने वाले मुखियागण को चिन्हित करें, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहत करें। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ अभियान के दौरान वैसे ग्रामों को चिन्हित किया जाएगा जहां सोकपिट, नाडेप, नाली का निर्माण हुआ है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए SBM(G) के तहत यह कार्य कराये जाएंगे ।

    ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के दौरान की जाने वाली गतिविधियां निम्नवत हैं-

    – 2 मई 2023 को सभी प्रखंड में होगा प्रखंड स्तरीय कार्यशाला ।

    – 3 मई 2023 को श्रम दान, संग्रहण एवं पृथक्कीकरण कार्यक्रम ।

    – 4 मई 2023 को स्वच्छता रैली एवं रात्रि चौपाल ।

    – 5 मई 2023 से 10 मई 2023 तक ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अन्तर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण ।

    – 11 मई 2023 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन ।

    – 12 मई 2023 को विद्यालय स्तर पर स्वच्छता/ठोस एवं तरल अपषिष्ट प्रबंधन विषय पर प्रतियोगिता ।

    – 13 मई 2023 को ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने की तैयारी ।

    – 15 मई 2023 को जिला स्तर पर अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियागण को सम्मानित किया जायेगा ।

    निदेशक एनईपी के द्वारा अभियान को सफल बनने हेतु सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया । कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया। कार्यशाला में निदेशक एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, कार्यपालक अभियन्ता जमशेदपुर श्री अभय टोप्पो, व आदित्यपुर श्री जेसन होरो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, डीपीएम जेएसएलपीएस, सभी जिला समन्वयक SBM(G), डीपीएम पंचायती राज, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबिलाइजर इस कार्यशाला में उपस्थित हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमसलिया में शिक्षकों का गुरूगोष्ठी 2 व 3 मई को होगी
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय साकची में पोटका विधानसभा क्षेत्र के…..

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.