Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में ग्राम स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल से 15 मई 2023 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का हुआ शुभारंभ

    *∆ जिप अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ*

    *∆ कार्यशाला के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की दी गई जानकारी; साथ ही दिलाया गया स्वच्छता शपथ*

    *∆ शहर से लेकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम सभी को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाना होगी – उप विकास आयुक्त*

    आज दिनांक 29 अप्रैल 2023 को जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जामताड़ा के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज ll के तहत पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त कार्यक्रम “स्वच्छता पखवाडा अभियान” 2023 एवं जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

    *दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ*

    आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्षा, श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रणजीत मंडल, जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    *सभी के सामूहिक प्रयास की है आवश्यकता*

    आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है, शहर से लेकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सबको दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाना होगी। सभी के प्रयासों से ही हम अपने जिला को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यथा ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से 15 दिनों का “स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, गोवरधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, मलीय कचरा प्रबंधन एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन का कार्य अभिसरण के आधार पर किया जाना है। इस कार्य हेतु स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के साथ मनरेगा ग्रामीण विकास विभाग एवं 15वें वित्त आयोग मद पंचायती राज विभाग में प्रावधान को शामिल किया गया है। जिसमे उक्त तीन विभागों के संयुक्त प्रयास से हम गांव स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत निर्धारित विभिन्न कार्यों को उत्कृष्ट रूप से क्रियान्वयन कर पाने में सक्षम हो पायेंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-1 में विभिन्न विभागों की सहभागिता का ही परिणाम है कि जिले को खुले में शौच मुक्त का दर्जा प्राप्त हो पाया है। ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालयों एवं सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में मजदूरों / राजमिस्त्रियों की भूमिका सराहनीय रही है। दिनांक 01.05.2023 को हम मजदूर दिवस के रूप में मनाते है। ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न प्रकार के संरचनाओं के निर्माण में स्थानीय स्तर पर मजदूर / राजमिस्त्रियों की भूमिका को शामिल कर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है।

    वहीं इस दौरान सभागार में उपस्थित लोगों को उन्होंने स्वच्छता शपथ भी दिलाया।

    *शादी ब्याह या कोई भी उत्सव पत्तल एवं मिट्टी से बनी सामग्री का उपयोग करें – जिप अध्यक्षा*

    वहीं जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन ने कहा कि स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण विषय है, इसका महत्व हमारे दैनिक क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यकता के आधार पर योजना बनाकर कार्य करने हेतु अपील किया साथ ही कहा कि हम सभी शपथ लें कि प्रत्येक ग्राम पंचायत सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त हो, शादी ब्याह या कोई भी उत्सव पत्तल एवं मिट्टी से बनी सामग्री का उपयोग करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कपड़े का थैला का उपयोग करें।

    वहीं इस कार्यशाला में दिनांक 29.04.2023 से दिनांक 15.05.2023 तक ग्राम स्तर पर चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार ने विस्तार से बताया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन की बात के 100वें संस्करण में कल देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Next Article मसलिया में शिक्षकों का गुरूगोष्ठी 2 व 3 मई को होगी

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.