झूलन के साथ मांडा का समापन
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची:- महादेव मंडा पूजा समिति पिठोरिया के द्वारा पिठोरिया गांव में भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार की रात फूलखुंदी मैं सैकड़ों भोक्ताओं ने जलते अंगारे पर चलकर देवाधिदेव महादेव के प्रति अपनी भक्ति भावना को प्रकट किए। इसमें पुरुषों के साथ महिलाओं व युवतियों की संख्या भी अच्छी खासी थी।
तत्पश्चात भक्ति जागरण संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बबन छैला, सिमरन और छाया सिंह के द्वारा भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। वहीं बंटी झांकी के द्वारा भगवान शंकर की भाव-भंगिमाओं पर आधारित झांकी की प्रस्तुति मनमोहक थी। पिठोरिया एवं आसपास के सनातन धर्मावलंबियों रातभर भारी संख्या में उपस्थित थे। शनिवार को बाजार टांड़ स्थल में झूलन सह मेले का आयोजन हुआ। बनस पर झूलते भोक्ताओं ने मंगल कामना के उद्देश्य से पुष्प वर्षा किये।
बाद में रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में गीत-नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।