Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ की बड़ी जीत, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को हराया
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    लखनऊ की बड़ी जीत, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (257/5) बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। अपने घर में शुक्रवार रात टॉस जीतकर शिखर धवन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बैटिंग के लिए मुफीद पिच पर रनों की बारिश के बीच लखनऊ की टीम ने कुल 27 फोर और 14 सिक्स लगाए। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20वें ओवर में 201 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 40 गेंद में 72 रन बनाए तो गेंदबाजी में यश ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

     

     

     

    24 गेंद में 54 रन बनाने वाले ओपनर काइल मेयर्स ने मजबूत शुरुआती दी तो मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस ने कहर बरपा दिया। निकोलस पूरन ने महज 19 गेदों पर 45 रन ठोककर टीम को 250 से ऊपर ले जाने में मदद की। युवा आयुष बदोनी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक और उम्दा पारी खेली। केवल 24 गेंद की उनकी पारी में 3 फोर और 3 सिक्स की मदद से 43 रन बने। सिर्फ कप्तान केएल राहुल का बल्ला ही इस बार भी खामोश रहा।

     

     

     

    जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। अथर्व तायडे ने 36 गेंद में 66 रन बनाए जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। लियाम लिविंगस्टोन (22 गेंद में 36 रन) और सिकंदर रजा (14 गेंद में 23 रन) हालांकि टिककर नहीं खेल सके। कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे, लेकिन दो गेंद ही खेल पाए। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। लखनऊ की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत थी जबकि पंजाब की आठ मैचों में चौथी हार रही

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘मैं हूं अपराजिता’ में श्वेता तिवारी ने 200 एपिसोड पूरे किए
    Next Article पीएम मोदी आज से कर्नाटक में शुरू करेंगे प्रचार, 6 रैलियां और दो रोड शो

    Related Posts

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.