धुनाबासा में 11 हजार हाईटेंशन तार से दुर्घटना की आशंका
लखींद्र मंडल
संंवाददाता, मसलिया (दुमका)
प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के धुनाबासा गांव के दो घरों के ऊपर से बिजली विभाग द्वारा 11 हजार के हाई हाईटेंशन तार घर के ऊपर से पार किए जाने को लेकर दोनों परिवार के सदस्यों दहशत में है। इस संबंध में उपरोक्त दोनो घर के मुखिया तूफान पंडित एवं रामलाल हेम्ब्रम ने बताया कि मेरे घर के अड़वेस्टर से 4 फिट की ऊंचाई पर 11 हजार का हाई वोल्टेज तार गुजरा हुआ है। वही तूफान पंडित के पक्का घर के करीब 9 फिट की ऊँचाई से भी वही तार गुजरा है। जिससे घर मे रहने वाले सभी सदस्य दहशत में है। साथ ही तूफान पंडित अपने घर के ऊपर घर नही बना पा रहे है। 11 हजार हाई वोल्टेज तार हो हटवाने के लिए बिजली विभाग के मिस्त्री को सूचना दी गई है। परंतु कई माह गुजर जाने के बाबजूद तार यथावत जश की तश की स्थिति में ही है। विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार से पूछे जाने पर बताया कि भुक्तभोगी को इसको लेकर बिजली विभाग को लिखित आवेदन देना होगा। आलाधिकारियों के आदेश के बाद ही समस्या का हल निकल सकता है।
फ़ोटो – 27 मार्च
1. रामलाल एवं तूफान पंडित के घर ऊपर से गुजरा हुआ 11 हजार हाईटेंश तार
दुमका:धुनाबासा में 11 हजार हाईटेंशन तार से दुर्घटना की आशंका
Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में सभी शाखा का समीक्षा बैठक
Next Article मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

