Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा

    News DeskBy News DeskApril 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा, जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक में निर्दोष भाजपा नेता, विहिप के कार्यकर्ताओं के रिहाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने हेतु जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आमजनों के संग श्रवण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कदमा एवं जुगसलाई उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गठित सर्वजन हिन्दू समिति के जारी आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों के द्वारा जमा की गई।

    बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर ‘मन का बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ नहीं, देश के मन की बात करते हैं। जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों की नवगठित बूथ समिति के कार्य पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को बूथ समिति की सम्पूर्ण सूची भाजपा झारखंड प्रदेश को सत्यापन हेतु भेजी जाएगी।

    महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पिछले दिनों कदमा एवं जुगसलाई में हुए सांप्रदायिक उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ता एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हमेशा से ही हिंदुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया है। पिछले दिनों हुई घटना में प्रशासन ने मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को बिना जांच किए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य सरकार के इशारे पर नाम जोड़कर उन्हें फंसाया और गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जिन युवाओं के हाथों में कलम थे, उन्हें हथकड़ी पहनाकर जेल भेजा गया। राजनीतिक विद्वेष की भावना से ग्रसित राज्य सरकार के इशारे पर आनन फानन में प्रशासन के द्वारा लिए गए गलत निर्णय, गलत गिरफ्तारियां और गैर-जमानतीय धाराओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को फँसाने का जो कार्य किया गया है, उसका भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व इन मामलों पर पहले दिन से अपनी नजर बनाई हुई है। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्दोष भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेल भेजे गए आम नागरिकों की रिहाई एवं उनके हक की लड़ाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया।

    बैठक में प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पाल, हलधर दास, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू कुमार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, भोला प्रसाद, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर काले ने किया नमन
    Next Article भारत सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की

    Related Posts

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    April 27, 2026

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    April 27, 2026

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के लेटलतीफी एवं रद्द कारण पं. बंगाल के वोटर परेशान

    जनजातीय योजनाओं में तेजी के निर्देश, ITDA समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और निर्माण कार्यों पर सख्त रुख

    सरायकेला के पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भौतिक सत्यापन अभियान

    हेलमेट नहीं तो चालान, दुगनी में सड़क सुरक्षा अभियान, जुर्माने के साथ बांटे गए हेलमेट

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.