Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:  आईपीएल का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. दरअसल, इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच की टीम ने निर्धारित ओवरों में 134 रन बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने इसे आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया.

     

     

    सीएसके की जीत में डेवोन कॉनवे का बल्ला जमकर चला. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 57 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से 12 चौके एवं एक छक्का की मदद से 77 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी निकली. कॉनवे के अलावा दुसरे सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने भी अच्छे हाथ दिखाए. उन्होंने 30 गेंद में दो चौके की मदद से 35 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के लिए सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने टीम के लिए कुल 26 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके एवं एक छक्का की मदद से 34 रन निकले. शर्मा के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 21 गेंद में 21 और हैरी ब्रूक ने 13 गेंद में 18 रन का योगदान दिया.गेंदबाजी के दौरान सीएसके के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा जबर्दस्त लय में नजर आए.

     

     

    उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्होंने 22 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. वही एसआरएच के लिए सबसे सफल गेंदबाज मयंक मारकंडे रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 23 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर के तमाम मस्जिदों में ईद का नमाज पढ़ा गया और ईद की एक दूसरे को दी बधाई
    Next Article जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को CBI ने भेजा नोटिस

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.