शासी निकाय के नये सिरे से चुनाव को लेकर आंदोलन के मूड में हैं ग्रामीण
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- कांके प्रखड के पिठोरिया स्थित किसान उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शासी निकाय और ग्रामीणों की एक बैठक तनावपूर्ण माहौल में हुई। जगन्नाथ मिश्रा की शासी निकाय के सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद सचिव के चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक रखी गई थी। ग्रामीण शासी निकाय के सदस्यों का चुनाव नए सिरे से करना चाह रहे थे ।
ग्रामीणों की मांग गांव है कि सचिव पद पर चयनित किसान का बेटा हो । जबकि शासी निकाय की ओर से प्रधानाध्यापक का कहना था कि नियमानुसार शासी निकाय की किसी भी सदस्य का चुनाव ग्रामीण नहीं कर सकते हैं इस बात को लेकर ग्रामीण भारी आक्रोश में थे उनका कहना था कि आखिर गांव की किसानों के द्वारा निर्मित किसान उच्च विद्यालय में ग्रामीणों का हक क्यों नहीं रहेगा। शासी निकाय के सदस्यों की विशेष आग्रह पर ग्रामीण कृष्णा महतो के सचिव बनने को स्वीकार कर लिए हैं लेकिन इस शर्त पर की शासी निकाय के गठन से संबंधित झारखंड अधिविध परिषद् की नियमावली की जानकारी लेने के बाद महीने भर के भीतर शासी निकाय का गठन नए सिरे से किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि किसानों के द्वारा निर्मित इस विद्या विद्यालय में शासी निकाय की लापरवाही के कारण पठन-पाठन पूरी तरह से ठप है।
विद्यालय को राजनीति का अड्डा बन गया है। इस संबंध में किसान पार्टी पिठोरिया के सचिव रितेश कुमार दीपक का कहना है कि किसान के द्वारा अपनी मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में पीएलआई भी दायर कर सकते हैं। बैठक में गांव की मुखिया मुनी देवी, मधु साहू, मनोवर अंसारी, दिलेश्वर साहु, सुजीत केसरी, रंजीत साहू, सुमित केसरी, शंकर महतो, जगरनाथ मिश्रा, पत्रकार आकाश सोनी रतन गोप, कृष्णा साहू और रितेश कुमार दीपक उपस्थित थे।

