सोरेन सरकार ने ठेका मजदूरों का बढ़ाया महंगाई भत्ता
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची : ठेका मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी। हेमंत सरकार ने इनकी महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया है।इससे विभिन्न कोटी के मजदूरों की मजदूरी में लगभग सवा दो हजार से साढ़े तीन हजार रुपये तक की वृद्धि होगी। सरकार ने ठेका श्रमिकों की सेवा शर्तों एवं देय मजदूरी का निर्धारण किया है।
1 अप्रैल 2023 से लागू होगा नया नियम –
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने एक अप्रैल 2023 की तिथि से अधिसूचित परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की दरें तय की हैं, जो ठेका श्रमिकों को देय होगी।
इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत वर्ष 2020 के अकुशल श्रमिकों को देय मजदूरी प्रतिमाह 8,571.78 रुपये थी, उसमें अप्रैल 2023 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मद में 2,220.94 रुपये का इजाफा किया गया है। अब ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 10,792.72 रुपये मिलेंगे।

