रांची में रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को “ऑपरेशन उपलब्द” के तहत किया आरपीएफ ने गिरफ्तार
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची :- गुप्त सूचना के आधार पर, दिनांक 19.04.23 को आरपीएफ निरीक्षक सुमन कुमार झा की अगुवाई मे अपराध आसूचना शाखा, रांची व लोकल पुलिस, डोरन्डा के साथ संयुक्त अभियान के तहत शेखर इन्टर प्राइजेस, हिनू चौक, डोरन्डा, रांची मे, रेल टिकटों की अवैध खरीद फरोख्त के संबंध मे छापामारी की गई और
दुकान के मालिक चंद्रशेखर को 10 अवैध ई टिकटों (जिसमे तीन तत्काल ई-टिकट और सात पुराने टिकट), जिनका मूल्य 25,000 रुपये है, के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम मे उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और कहा कि वह निजी फायदे के लिए व्यक्तिगत आइडी से रेल टिकटों को बनाता है और जरूरतमंदों को उचे दामों पर बेच देता है। अतः उपरोक्त ई टिकटों और कंप्यूटर सामग्रियों को उपस्थित गवाहों के सामने जप्त किया गया और दोनों आरोपियों को रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया गया। उचित कागजी कारवाई कर उक्त आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

