Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग: वकील के भेष में आए पति ने पत्नी को मारी गोली
    Breaking News Headlines अपराध

    साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग: वकील के भेष में आए पति ने पत्नी को मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:  दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. आज यानि शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई. महिला को गोली मारने वाला उसका पति ही था. बताया जा रहा है कि इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे तत्काल एम्स इलाज के लिए ले जाया गया है. वहीं, पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी हुई है.

    बताया जा रहा है कि महिला पर उसके पति ने एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं. हमले में महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई. आरोपी पति वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले से कोर्ट में केस चल रहा था. दोनों के संबंध आपस में ठीक नहीं थे. महिला का पति किसी बात को लेकर पहले से खुन्नस में बताया जा रहा है.

     

     

     

    घायल महिला का नाम एम. राधा है. उसकी उम्र 42 साल बताई जा रही है. आरोपी का नाम कामेश्वर सिंह है, जो सस्पेंडेड वकील है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला पर कोर्ट नंबर 3 के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की है. उसने सुबह 10:30 बजे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस हमले में एक वकील भी जख्मी हुआ है. महिला को पेट और हाथ में 3 गोलियां लगी हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी फरार हो गया है. उसका महिला से पैसे का विवाद है. आरोपी ने महिला के खिलाफ कोर्ट में धोखाधड़ी का केस भी कराया था. उसी केस की आज साकेत कोर्ट में सुनवाई थी.

    फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा. लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए. वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक है. उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया गया है. हालांकि, इस घटना को लेकर कोर्ट परिसर में दहशत कायम हो गया है.

     

     

    साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि नए LG साहब के आने के बाद दिल्ली की क़ानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोर्ट में दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं. दिल्ली की पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब गई है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने भीषण गर्मी के मद्देनज़र वाटर ऑन व्हीलस अभियान की शुरुवात
    Next Article रांची में रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को “ऑपरेशन उपलब्द” के तहत किया आरपीएफ ने गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.