राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य: अशोक महतो
झामुमो ने बानरनाचा पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया
नाला विधानसभा क्षेत्र के बानरनाचा पंचायत अंतर्गत चिताकुंडी ग्राम में झामुमो फतेहपुर प्रखंड कमिटी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, प्रखंड सचिव वकील सोरेन, अशिम मंडल ,अनंत यादव, नरेश मुर्मू , कामेश मंडल , गुणुधर , संजय यादव सहित कई गणमान्य लोग की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया।
जिसमें बाबूराम सोरेन, बबलू मिर्धा, अजीत सोरेन , सुनील सोरेन , शिवधन सोरेन,बबलू मिर्धा, राजेश सोरेन, विष्णु सोरेन ,हेमंत सोरेन, बुदीलाल सोरेन,मधुसूदन सोरेन, सोइलेन सोरेन, अर्जुन सोरेन, नीलिमा किस्कू, अनिता हेंब्रम समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने *माननीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन एवं माननीय हेमंत सोरेन के नेतृत्व में माननीय विधायक श्री रवीन्द्र नाथ महतो जी* के विकाश कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो का सदस्यता ग्रहण किया।
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री अशोक महतो ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ में जाकर नए लोगों को सदस्य बनाएं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में सभी को बताएं। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो चुनाव के समय वादा किए थे उसे निभाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि जब से झामुमो की सरकार बनी है झारखंड का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा 50 लाख साधारण सदस्य बनाएगी।