Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू के बकोरिया कांड में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना अनुचित: मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पलामू के बकोरिया कांड में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना अनुचित: मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पलामू के बकोरिया कांड में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना अनुचित: मंत्री बन्ना गुप्ता

    *हम पीड़ित परिवार के साथ, मामले में आगे कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, सत्य की जीत होगी :बन्ना गुप्ता*

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पलामू के बकोरिया कांड में हुए कथित पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 10 निर्दोष व्यक्तियों एवं बच्चों की हत्या के दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कांड में सीबीआई द्वारा क्लोजर रिपोर्ट फाइल करना गंभीर मामला है, इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सिर्फ एक तरफा काम करती हैं तथा विपक्षी लोगों के विरुद्ध ही कार्रवाई करने में सक्षम है, इस कांड में दर्जनों गवाहों द्वारा गवाही दिए जाने तथा फॉरेंसिक फोटोग्राफिक्स एवं अन्य प्रकार के सबूत उपलब्ध होने के बावजूद क्लोजर रिपोर्ट समर्पित किया जाना सीबीआई के कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता हैँ!

    उन्होंने कहा कि इस सत्य की लड़ाई में हमारा पूर्ण समर्थन पीड़ित परिवारों के साथ रहेगा, मुझे उम्मीद है कि मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी और सत्य की जीत होगी!

    उन्होंने बताया कि मामले में सीबीआई द्वारा सिर्फ लीपापोती की गई हैं, इतने सारे गवाहों के बयान और सबूतों के बावजूद भी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना सीबीआई की कार्यशैली पर प्रश्न उठाता है, जब विपक्षी दलों की नेताओं को प्रताड़ित करने की बात हो तो सीबीआई रेस हो जाती है लेकिन एक फर्जी मुठभेड़ मामले में लगता हैं किसी के दवाब में आकर क्लोजर रिपोर्ट सौपी है जो निंदनीय है, न्याय के अंतिम सांस तक ये जंग लड़ी जाएगी!

    गौरतलब है कि पलामू के बकोरिया में मुठभेड़ 8 जून 2015 को हुई थी।इसमें पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था।बाद में परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी। सुनवाई के दौरान माननीय झारखण्ड हाईकोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया।मारे गए लोगों में दो नाबालिग व एक पारा शिक्षक के भी शामिल होने की बात आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रत्येक राष्ट्र की प्राथमिकता अपने देश के हित के साथ ही विश्व हित भी हो:मोदी
    Next Article माई दरबार मंदिर का छठा स्थापना दिवस कल, बागबेड़ा में यज्ञ और अनुष्ठान का होगा आयोजन, शाम में दो-दलीय चैता में जुटेंगे लोग

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.