Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP : अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त
    Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    UP : अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग करने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रयागराज  -:   माफिया अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसे भारत रत्न दिए जाने की मांग करने वाले कांग्रेस पार्षद उम्मीदवार राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को पार्टी से निकाला गया है. हालांकि सिंबल जारी होने की वजह से कांग्रेस का चुनाव निशान उसी के पास रहेगा. इधर कांग्रेस पार्टी अब इस सीट पर किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देगी. नगर निगम के वार्ड 43 के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने विवादित बयान दिया था. बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है.

    राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने बयान में कहा था कि अतीक अहमद की हत्या कराई गई है, वह शहीद हुआ है और उसे भारत रत्न दिया जाना चाहिए. उसने कहा था कि सीएम योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए. राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने कहा, अतीक अहमद ने शहादत पाई है, लिहाजा उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए था. मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिल सकता है तो फिर अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिलना चाहिए?

     

     

     

    राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता रहे हैं. इस बार निकाय चुनाव में नगर निगम के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से कांग्रेस के उम्मीदवार भी थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. चूंकि उन्हें पार्टी सिंबल मिल गया था, ऐसे में अब वे इसी निशान से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस इस सीट पर अब किसी और निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दे सकती है. रज्जू भैया पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस उम्मीदवार का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

     

     

     

    कब्र के पास रखा तिरंगा और बताया था शहीद

    पुलिस का कहना है कि आरोपी राजकुमार ने विवादित बयानबाजी के पहले अतीक की कब्र के पास जाकर तिरंगा रखा, सलामी दी और उसे शहीद बताया था. राजकुमार का कहना था कि वह अतीक को शहीद का दर्जा दिलाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान के मुंह से छीनी जीत, गेंदबाजों ने जिताया मैच
    Next Article 24 अप्रैल को PM मोदी एमपी के रीवा से दिखाएंगे दो ट्रेनों को हरी झंडी, यात्रियों को होगा फायदा

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.